{"_id":"67b382c93fd61f892306c4b4","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121001-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शहर में बनेंगे आठ नए पार्क, ओपन जिम की मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शहर में बनेंगे आठ नए पार्क, ओपन जिम की मिलेगी सहूलियत
Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के लोगों के लिए आठ नए पार्क बनाने की कवायद हो रही है। इन पार्कों के लिए जमीन चिह्नित की गई है। पार्कों में ओपन जिम सहित कई सुविधाएं जनता को मिलेंगी।
सोमवार को मेयर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और निगम की टीम के साथ कई स्थानों का निरीक्षण किया और पार्कों के लिए जगह तय की। मेयर शर्मा ने बताया कि रम्पुरा में पुराने एसडीएम कोर्ट के पास खाली जमीन को पार्क बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। ट्रांजिट कैंप में दुर्गा मैदान के पास, वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा, आवास विकास वार्ड नंबर 38, वार्ड नंबर 29 में भी नये पार्क विकसित किए जाएंगे। तीन नए पार्कों की स्वीकृति भारत सरकार की अमृत मित्र उपयोजना के तहत मिली है। आवास विकास में गर्ल्स हॉस्टल के सामने, वार्ड नंबर छह जगतपुरा में गायत्री पार्क एवं वार्ड 36 में पटेल पार्क को विकसित किया जाएगा।
कहा कि पार्कों को हरा भरा बनाने के साथ ही ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, वाॅकिंग ट्रैक भी बनेगा। शहर के अन्य पार्कों को व्यवस्थित किया जाएगा।वहां पर एसएनए राजू नबियाल सहित अनेक मौजूद रहे।