{"_id":"67b38c2fedfddbd2e90f055e","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-120988-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज में बनेंगे इंडोर स्टेडियम और ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज में बनेंगे इंडोर स्टेडियम और ओपन जिम
Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खेलों में अवसर तलाशने के लिए प्राथमिक इकाई को मजबूत बनाया जा रहा है। शासन-प्रशासन का फोकस प्राथमिक विद्यालयों में खेल संसाधनों को बढ़ावा देना है।
इसके तहत जिला खनिज फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में इंडोर स्टेडियम और ओपन जिम लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें सितारगंज तहसील क्षेत्र में चार करोड़ की लागत से खेल संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय खेल की रैंकिंग में सातवें नंबर पर आने से सभी का उत्साह बढ़ा है। इसको देखते हुए अब शासन-प्रशासन प्राथमिक इकाई को ही मजबूती प्रदान करने में लगी है। इसके लिए जिला खनिज फाउंडेशन के जरिये तहसील सितारगंज के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इंडोर स्टेडियम और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ताकि शुरुआत से ही छात्र-छात्राओं को खेलने का अवसर मिले। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसौना, प्राथमिक विद्यालय बलखेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मटिहा और खमरिया नानकमत्ता में 50-50 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाए जाने हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनखरीकला, घुसरा, शक्तिफार्म नंबर एक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ागांव में 50-50 लाख की लागत से ओपन जिम बनेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
इंडोर स्टेडियम में जहां उन्हें अनुभवी कोच खेल की विधाओं से दक्ष कराएंगे, वहीं ओपन जिम में वे शारीरिक मजबूती प्राप्त करेंगे। संवाद