फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   positive news in district.

Udham Singh Nagar News: आवास विहीन परिवारों का भी होगा अपना आशियाना

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
positive news in district.
रुद्रपुर। आवास विहीन परिवारों को पक्की छत देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक जिले में 1109 लाभार्थी चयनित कर लिए गए हैं। 31 मार्च तक पात्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर पहले से सूची बनी थी। इस सूची के आधार पर वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आवास दिए गए थे। 2018 में सूची से छूटे परिवारों को आवास प्लस में शामिल कर आवास दिया गया। ऊधमसिंह नगर में 10888 लोगों को आवास दे दिया गया है। कई परिवार ऐसे हैं जो झुग्गी-झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे परिवारों को आवास का लाभ देने के लिए फिर प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण 2.0 के तहत सर्वे शुरू किया गया है। इसमें अभी तक ब्लाॅक बाजपुर 66, गदरपुर 133, जसपुर 49, काशीपुर 24, खटीमा 99, रुद्रपुर 71 और सितारगंज 667 सहित कुल 1109 परिवारों को चिह्नित किया गया है। यह सर्वे 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed