{"_id":"6782ef60dae02bbc3d0b91f3","slug":"positive-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-121806-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नादेही मिल ने 13.63 करोड़ का किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नादेही मिल ने 13.63 करोड़ का किया भुगतान
Sun, 12 Jan 2025 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। नादेही चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करने वाले कृषकों के लिए राहत भरी खबर है। मिल ने उनके खाते में 13.63 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान भेज दिया है।
नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि 17 नवंबर 2024 को मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया था। 25 दिसंबर तक मिल ने 3,65,377.42 क्विंटल गन्ने की खरीदारी की है। शनिवार को किसानों के बकाया भुगतान में से तीसरी किस्त के रूप में 13.63 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कृषकों के खाते में भेज दिया है। इस तरह मिल कृषकों के खाते में कुल 24 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। नौ जनवरी तक मिल ने 9.65 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई भी कर ली है और 90,820 क्विंटल चीनी का उत्पादन भी कर लिया है।
वर्तमान समय में चीनी मिल की ऑन डेट रिकवरी 10.35 प्रतिशत और टू-डेट रिकवरी 9.59 प्रतिशत चल रही है। प्रधान प्रबंधक ने कृषकों से चीनी मिल को साफ-सुथरे एवं उत्तम प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। साथ ही काश्तकारों से चीनी मिल संरक्षित गन्ना क्षेत्र में अधिक से अधिक उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई की अपील भी की गई है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार