फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive attitude helps elevate: Shiv Khera

सकारात्मक दृष्टिकोण से मिलती है तरक्की : शिव खेड़ा

Sat, 28 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Positive attitude helps elevate: Shiv Khera

प्रसिद्ध लेखक और मोटीवेटर शिव खेड़ा ने कहा कि नकारात्मकता तरक्की में बाधक है। फर्क सिर्फ सोच का है। नकारात्मक दृष्टिकोण जहां इंसान को हताश और निराश बना देता है वहीं सकारात्मक दृष्टिकोण से आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही तरक्की की राह भी आसान हो जाती है। जीवन में एक बात को गांठ बांध लेें कि सकारात्मक सोच से ही समस्या का समाधान खोजा जा सकता है।

विज्ञापन

 शुक्रवार को अमर उजाला, स्टेप्स मैनेंजमेंट, एनआईएमटी, कृष्ण मुरारी इंफ्राटेक प्रालि ने काशीपुर रोड स्थित सोबती कांटीनेंटल में नेतृत्व विकास और प्रबंधन के गुर विकसित करने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार के प्रायोजक एनआईएमटी डिस्टेंस एजूकेशन, श्रीराम आई केयर एंड नर्सिंग होम, एमईपीएल, फ्लोवा, एडवांटेज आउटडोर, अरोरा स्टेशनर्स और ओसिस सिटी रहे। सेमीनार में शिव खेड़ा ने कहा कि कम समय में अधिक पाने के लालच ने लोगों को कुंठित कर दिया है। लोग काम कम और दाम व पद अधिक पाना चाहते हैं।
विज्ञापन

 उदाहरण देते हुए खेड़ा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शुरूआत में कुछ समय लगन व मेहनत से काम करने के बजाय जल्द से जल्द मोटी तनख्वाह व ऊंचा पद पाना चाहता है। जबकि उसके पास ज्ञान के अभाव के साथ ही आत्म विश्वास व अनुभव की भी कमी होती है। ऐसे में यदि गलती से भी वह सीधा ऊंचा पद हासिल कर भी ले तो भी कुछ ही दिनों में वह अपने पद का दायित्व निभा पाने में असमर्थ पाने लगता है। ऐसे में वह व्यक्ति निराशावाद का शिकार हो जाता है। शिव खेड़ा के विचारों को सुनने दूरदराज से तमाम लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां स्टेप्स के सीईओ अरुण शर्मा, निदेशक योगेश गुप्ता, कृष्णा मुरारी के एमडी संजीव शर्मा, निदेशक ऋचा शर्मा, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी प्रवींद्र रौतेला, दीपक बल्यूटिया, गीतिका बल्यूटिया, अनिल जोशी, समिति टिक्कू, सेंट लारेंस निदेशक सुनील जोशी, बीएलएम एकेडमी की प्रधानाचार्य रजनी कांता बिष्ट, जेआईई स्कूल एमडी अवनीत कौर, प्रियंका, सुनाक्षी, सुखरीत, आलोक सिंह, संजय सिंघल, आंनद परिहार, चितवन बोरा, चरणपाल, संजय दानी, सचिन वर्मा, शिशिर मिश्रा, विकास वत्स, डॉ अशोक गर्ग, अनीता सिंह, पंकज बठला आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed