फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pople cheats, 2 crores given

रुपये दोगुना करने का झांसा देकर दो करोड़ की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
pople cheats, 2 crores given
रुद्रपुर। एक सहायता समूह में रकम दोगुना करने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप निवासी अंजली नंदी, माया देवी, डोली देवी और पुष्पा दास ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष पहले रिपन सरकार, गौर ढाली, विधान व्यापारी, दिनेश व्यापारी और अमरीश मंडल उनके पास आए। उन्होंने कहा कि उनकी श्री हरि सहायता समूह है, जिसमें सदस्य बनकर रुपये जमा करा सकते हो। बताया कि समूह के सभी सदस्यों को तीन प्रतिशत ब्याज के हिसाब से हर साल ब्याज और मूलधन दिया जाता है। उन्होंने ढाई साल में रुपये दोगुना होने की बात कही थी। कहा कि समूह में यह खाता छह साल के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित लोगों ने कहा कि वह अपना पैसा उनके पास जमा कराते रहे। कुछ दिनों बाद उन्होंने ट्रांजिट कैंप निवासी न्यूटन तरफदार से मिलवाया और कहा कि अब न्यूटन उनका पैसा जमा करवाएगा। उन्होंने 37,98,555 रुपये जमा कराए और उनके अलावा अन्य लोगों ने भी उक्त लोगों के पास करीब दो करोड़ रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह वर्ष बाद जब उन्होंने न्यूटन से अपने रुपयों की मांग की तो उसने कहा कि वह सिर्फ उनका पैसा एकत्र कर रिपन आदि के पास जमा करवाता है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने जब रिपन, गौर ढाली, विधान, अमरीश और दिनेश से रुपये मांगे तो उन्होंने साफ मना कर दिया। साथ ही साथ गालीगलौज, जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed