फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Poltry

बर्ड फ्लू : जिले के पोल्ट्री फार्मों पर रैपिड रिस्पांस टीम की रहेगी नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Poltry
सितारगंज में एनएच-74 पर सड़क किनारे खेत में मृत पड़े मुर्गे। - फोटो : SITARGANJ
जिले के 450 पोल्ट्री फार्मों पर पशु पालन विभाग की ओर से गठित रैपिड रिस्पांस टीम की नजर रहेगी। टीम ने जिले के 35 क्षेत्रों को सीरा सैंपल के लिए चयनित किया है। टीम 50 सीरा सैंपलों को एकत्र कर भोपाल की हाई सिक्योरिटी पशु रोग प्रयोगशाला में भेजेगी।
विज्ञापन

राजस्थान और हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य में भी बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया गया है। निदेशालय से जिला पशुपालन विभाग को गाइड लाइन जारी कर दी है। रैपिड रिस्पांस टीम बृहस्पतिवार से कुक्कुट फार्मों का निरीक्षण शुरू करेगी।
विज्ञापन

टीम वन विभाग के सहयोग से प्रवासी पक्षियों और जलाशयों का भी निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही यदि कोई पक्षी मृत मिलेगा तो जांच के लिए उसके शव को भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार से चिह्नित किए गए 35 क्षेत्रों में पक्षियों के सीरा सैंपल लिए जाएंगे। 50 सीरा सैंपलों को भोपाल स्थित एचएसएडीएल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर से पश्चिमी बंगाल और रुद्रप्रयाग भेजे जाते हैं चूजे
रुद्रपुर। बर्ड फ्लू के अलर्ट के बाद अंडे और मुर्गियों के चूजों की सप्लाई में फिलहाल कोई कमी नहीं देखी जा रही है। एडवांस फार्मिंग के स्वामी रोहित गोलदार ने बताया कि वह हर सप्ताह पांच हजार चूजे पश्चिमी बंगाल और 5,200 चूजे रुद्रप्रयाग भेज रहे हैं। (संवाद)
हाइवे किनारे खेत में पड़े मृत मुर्गों से खलबली
सितारगंज। एनएच-74 पर आबादी से बाहर सड़क किनारे गन्ने के खेत में मृत मुर्गे पड़े होने की सूचना से खलबली मच गई। लोगों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए वन विभाग को जानकारी दी और रेंजर से मृत पड़े मुर्गों का पोस्टमार्टम कराकर उनकी मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की। बसपा के विधानसभा प्रभारी इकशाद अहमद पटौदी ने बताया कि सितारगंज से गोरीखेड़ा चौराहा होते हुए किच्छा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हाईवे किनारे गन्ने के खेत में कुछ मृत मुर्गों को फेंका गया है।

बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर प्रदेशभर में सरकार ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इस तरह खुले में मृत मुर्गों का फेंका जाना संदेहास्पद है। कहा कि अभी कोरोनाकाल से लोग नहीं संभल सके हैं, ऐसे में बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी ने पैर पसारे तो क्षेत्र में हालात गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने वन रेंजर जीपी डिमरी से मृत मुर्गों का पोस्टमार्टम कराकर उनकी मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed