{"_id":"613fa4888ebc3eb620481226","slug":"political-programme-kashipur-news-hld4378498180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की का मंत्र अपनाएं मंसूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की का मंत्र अपनाएं मंसूरी
काशीपुर में मंसूरी समाज के सम्मेलन में शिरकत करते सजातीय लोग।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
ऑल इंडिया मंसूरी समाज के प्रांतीय सम्मेलन में सजातीय लोगों से एकजुटता बनाकर आर्थिक और शैक्षिक तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया गया। जसपुरखुर्द रोड पर एक बरातघर में हुए सम्मेलन में यूपी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने अपनी बिरादरी को तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की का मंत्र दिया।
विज्ञापन
मंसूरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी समाज की भूमिका निर्णायक रहेगी। कहा कि संगठन बिरादरी की शिक्षा और रोजगार की स्थिति को लेकर गंभीर है। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि संगठन प्रति वर्ष मंसूरी समाज में जागरूकता पैदा करने के लिहाज से इस तरह के सम्मेलन आयोजित करेगा।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों का मकसद बिखरे हुए मंसूरी समाज को एकजुट करना है। ताकि उनके बीच सामाजिक संबंध और मजबूत हो सकें। संगठन में कई लोगों को अहम दायित्व सौंपे गए। संचालन मौलाना इलियास मंसूरी ने किया। वहां प्रदेश अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, प्रदेश प्रभारी डॉ. जमील मंसूरी, नाजिम मंसूरी, अंजुम मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, मंसूर अहमद मंसूरी, मुमताज मंसूूरी, शाहनवाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।