फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

Udham Singh Nagar News: डॉ. ममता बनीं एबीवीपी की प्रदेश अध्यक्ष, रितांशु कंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Political news.
रितांशु कंडारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश अध्यक्ष का ताज एक बार फिर देहरादून की डॉ. ममता सिंह के सिर सजा है। श्रीनगर के रितांशु कंडारी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित एबीवीपी के 23वें प्रांत अधिवेशन में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. ममता ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद विभाग अध्यक्ष डॉ. मुकेश बनकोटी ने डॉ. ममता को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष और कंडारी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इससे पहले अधिवेशन का शुभारंभ कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी ने किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम प्रस्ताविकी, मंत्री प्रतिवदेन कार्यक्रम हुए। इस मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री यज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय मंत्री होशियार राणा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश सह मंत्री रचित सिंह, चंदन भट्ट, राहुल गुप्ता, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी थे दौड़ में
एबीवीपी के विभाग अध्यक्ष डॉ. मुकेश बनकोटी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ. कुमुद, डॉ. जेपी भट्ट और डॉ. ममता के नाम शामिल थे लेकिन डॉ. कुमुद व डॉ. भट्ट के असमर्थता जताने पर डॉ. ममता को दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश मंत्री पद की दौड़ में निवर्तमान प्रदेश मंत्री काजल थापा और ऋषभ रावत भी शामिल थे।

प्रदेश में एबीवीपी के 60,901 सदस्य
रुद्रपुर। एबीवीपी की निवर्तमान प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उत्तराखंड में एबीवीपी के 60,901 सदस्य बन चुके हैं जबकि देश में 35 लाख से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने में एबीवीपी शुरू से आगे रही है। छात्रसंघ चुनाव को बहाल करने में एबीवीपी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस बार उत्तराखंड के 60 प्रतिशत कॉलेजों में एबीवीपी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के राज्य में 46 पूूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं, इनमें 11 छात्राएं हैं। संवाद

डॉ. ममता सिंह।

डॉ. ममता सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed