फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

भाजपा बूथ स्तर की कार्यकारिणी में महिलाएं करेंगी नेतृत्व : कोठारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Political news.
रुद्रपुर जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी। - फोटो : RUDRAPUR
काशीपुर/जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि जनता के हित में हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किया जा रहा है। सरकार नैनीताल के पर्यटन विकास की योजना की रूपरेखा तय कर रही है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को चैती चौराहा स्थित एक सभागार में काशीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने पहुंचे आदित्य कोठारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की एसआईटी जांच चल रही है। हत्यारों को जल्दी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलेगा। मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक प्रदेश स्तर पर सभी मोर्चों के गठन का काम पूरा हो जाएगा। वहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, भाजपा मीडिया प्रभारी मिंटू भटनागर, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, दीपक बाली, रजत सिद्दू आदि थे।
विज्ञापन

इससे पहले जसपुर में कोठारी ने सुभाष चौक के पास एक बरात घर में भाजपा के तीनों मंडलों की कार्यकारिणी के सदस्यों की संयुक्त परिचय बैठक की। वहां जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शीतल जोशी, सुधीर विश्नोई, खड़क सिंह चौहान, कमल चौहान, विनीत चौहान आदि थे। इधर सुल्तानपुर पट्टी में हाईवे स्थित गांव कनौरी में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी मुकेश कोली, राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, हबीबुल रहमान, इमरान हाजी, रिजवान, मोहम्मद यासीन, नाजिम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा बूथ स्तर की कार्यकारिणी में महिलाएं करेंगी नेतृत्व : कोठारी
रुद्रपुर। बिगवाड़ा स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री बनने के बाद उनका यह पहला कुमाऊं प्रवास है। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं को भी बूथ स्तर की कार्यकारिणी में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। दिसंबर के अंत तक प्रदेश के मोर्चो से लेकर मंडल स्तर तक नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। कोठारी ने कहा कि आने वाले समय में निकाय चुनाव और उसके बाद पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। वहां विधायक शिव अरोरा, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, रुद्रपुर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर रामपाल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील यादव, हरीश भट्ट, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, अजित शाह, राधेश शर्मा, शाह खान, ईश्वरी राठौर, तरुण दत्ता, रश्मि रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed