फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Political news.
काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।
विज्ञापन

कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

aam aadmi party को Uttarakhand में बड़ा झटका लगा है। aam aadmi party के प्रदेश अध्यक्ष Deepak Bali ने अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वह BJP में शामिल हो गए।


कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे। चुनाव के कुछ महीने बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद सोमवार रात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाली ने कहा कि आगे की रणनीति वह आगामी दिनों में तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed