{"_id":"62095c49c5616358cf104c4a","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4536560169","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे 13 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे 13 लाख मतदाता
विज्ञापन
गदरपुर में बनाया गया सखी बूथ।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले के 13 लाख तीन हजार 476 मतदाता सोमवार को 72 प्रत्याशियों का भाग्य बदल देंगे। नौ विधानसभाओं में छह लाख 78 हजार 182 पुरुष मतदाता हैं, तो महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख 25 हजार 254 है। इनमें से 26 हजार 404 नए मतदाता पहली बार ईवीएम का बटन दबाएंगे। नए मतदाताओं में 14 हजार 607 युवक और 11 हजार 792 युवतियां हैं। जिले में इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या सात है।
-
(विधानसभा में मतदाताओं की संख्या)
-
विधानसभा - पुरुष - महिला - नए मतदाता - ट्रांसजेंडर
जसपुर - 70061 - 62587 - 2771 - 6
काशीपुर - 91365 - 85367 - 3213 - 8
बाजपुर - 79329 - 72333 - 2479 - 4
गदरपुर - 74480 - 69264 - 2743 - 2
रुद्रपुर - 101847 - 90740 - 3379 - 6
किच्छा - 73152 - 66369 - 2809 - 4
सितारगंज - 64283 - 58427 - 2642 - 3
नानकमत्ता - 62785 - 60907 - 2872 - 2
खटीमा - 60880 - 59260 - 3496 - 5
कुल - 678182 - 625254 - 26404 - 40
--
792 पोलिंग बूथों पर चुनाव आयोग की सीधी नजर
- 66 बूथों पर होगी वीडियोग्राफी, 152 बूथों पर तैनात होंगे माइक्रो आब्जर्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले की नौ विधानसभाओं के 792 पोलिंग बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग की सीधी नजर रहेगी। इन पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से चुनाव आयोग, राज्य आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी सीसीटीवी या वेब कैमरे के माध्यम से पोलिंग बूथों की निगरानी करेंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित एपीजे कलाम सभागार में मतदान के दौरान निगरानी का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए कुल 16 बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं।
-
विधानसभा - पोलिंग बूथ - संवेदनशील बूथ - अतिसंवेदनशील बूथ - वेबकास्टिंग - विडियोग्राफी बूथ - माइक्रो आब्जर्वर
जसपुर - 148 - 28 - 60 - 88 - 05 - 15
काशीपुर - 208 - 38 - 38 - 76 - 11 - 21
बाजपुर - 175 - 14 - 96 - 110 - 07 - 18
गदरपुर - 166 - 31 - 30 - 61 - 05 - 17
रुद्रपुर - 213 - 49 - 70 - 119 - 15 - 22
किच्छा - 160 - 16 - 87 - 103 - 12 - 16
सितारगंज - 139 - 31 - 60 - 91 - 04 - 14
नानकमत्ता - 143 - 57 - 31 - 88 - 05 - 15
खटीमा - 136 - 0 - 56 - 56 - 02 - 14
कुल - 1488 - 264 - 528 - 792 - 66 - 152
--
9000 कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिले के 9000 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आदि हैं। संवाद
विज्ञापन
-
सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
रुद्रपुर। जिले के 1488 पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। सुबह आठ बजे से पहले प्रत्याशियों के प्रतिनिधि के सामने नकली मतदान (मॉकपोल) किया जाएगा। इसमें उन्हें दिखाया जाएगा की पोलिंग बूथों पर ईवीएम सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। उसके बाद आठ बजे से मतदाता वोट डाल सकेंगे। संवाद
-
रुद्रपुर विधानसभा में सबसे अधिक एक लाख 92 हजार मतदाताओं की संख्या
रुद्रपुर। जिले की अन्य विधानसभाओं के मुकाबले सबसे अधिक रुद्रपुर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या है। रुद्रपुर में एक लाख 92 हजार 593 मतदाता हैं। इनमें एक लाख एक हजार 847 पुरुष मतदाता व 90 हजार 740 महिला मतदाता हैं। संवाद
-
वोटर आईडी नहीं है तो आधार कार्ड से भी डाल सकेंगे वोट
रुद्रपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद अगर मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला तो वह आधार कार्ड से भी वोट डाल सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक विद फोटोग्राफ, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, इंडियन पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज व सर्विस आईडी कार्ड से भी वोट डाल सकते हैं। संवाद
-
आदर्श बूथों पर सेल्फी प्वाइंट, रेड कारपेट व बैठने की भी सुविधा
- सखी बूथों पर गर्भवती महिलाओं के लिए रहेगी खास व्यवस्था
(खास खबर)
रुद्रपुर। जिले में बनाए गए 21 आदर्श बूथों पर मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट, बैठने की व्यवस्था, रेड कारपेट व मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए टॉफी-चॉकलेट दी जाएगी। इसके साथ ही 18 सखी बूथों पर गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुविधा दी जाएगी।
मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले की हर विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर वॉलिंटियर की मदद से दिव्यांगों को व्हीलचेयर आदि की सुविधा दी जाएगी। वहीं जसपुर में दो, काशीपुर में तीन, बाजपुर में तीन, गदरपुर में दो, रुद्रपुर में दो, किच्छा में दो, सितारगंज में तीन, नानकमत्ता में दो व खटीमा में दो आदर्थ बूथ बनाए गए हैं। इनमें मतदाताओं को काफी सुविधाएं दी जाएंगी।
इन बूथों पर मतदाताओं के लिए टेंट लगाए गए हैं। ताकि परिसर में छांव बनी रहे। इसके साथ ही वहां वेटिंग कक्ष, सेल्फी प्वाइंट, गुब्बारे व बच्चों के लिए टॉफी आदि की सुविधा होगी। जबकि सखी बूथ हर विधानसभा में दो-दो बनाए गए हैं। इनमें महिला मतदाताओं को वोट देने के प्रति जागरूक करने के लिए महिला स्टाफ तैनात रहेगा। इनमें गर्भवती महिलाओं के बैठने के लिए भी सुविधा होगी। इसके साथ ही प्रसूता महिलाओं के लिए भी अलग से कक्ष की सुविधा होगी। दिव्यांग व आदर्श बूथ के नोडल अधिकारी आरसी आर्या ने कहा कि आदर्श व सखी बूथों में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इनमें मतदाताओं के लिए काफी सुविधा होगी। संवाद
-
वर्ष 2017 में सितारगंज विधानसभा में हुआ था सबसे अधिक मतदान
- सितारगंज में 81.73 तो गदरपुर में 80.75 प्रतिशत हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले में 76.26 प्रतिशत मतदान हुआ। सितारगंज विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 81.75 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दूसरे नंबर पर गदरपुर में 80.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम नानकमत्ता विधानसभा में 76.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि वर्ष 2017 में जिले में 11 लाख 11 हजार नौ मतदाता थे। इनमें से आठ लाख 51 हजार 120 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
-
विधानसभा - वर्ष 2017 के मतदान प्रतिशत
जसपुर - 79.03
काशीपुर - 69.63
बाजपुर - 76.41
गदरपुर - 80.75
रुद्रपुर - 72.66
किच्छा - 72.70
सितारगंज - 81.25
नानकमत्ता - 76.45
खटीमा - 77.50
कुल - 76.26

काशीपुर में बनकर तैयार हुआ आदर्श बूथ।- फोटो : RUDRAPUR