{"_id":"6208182de68e7953ed795f7e","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4535747169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मैदान से निकला शिव अरोरा का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मैदान से निकला शिव अरोरा का रोड शो
विज्ञापन
रुद्रपुर में रोड शो निकालते शिव अरोरा।
- फोटो : RUDRAPUR
भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा का रोड शो शाम तीन बजे मोदी मैदान से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री की रैली के बाद शिव अरोरा कमल के फूल वाला भगवा ध्वज लेकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। प्रधानमंत्री की जनसभा में व्यस्त शिव अरोरा शाम तीन बजे खाली हुए। रोड शो के माध्यम से अरोरा ने लोगों से भाजपा के पक्ष मेें मतदान की अपील की। शिव अरोरा ने कहा कि जनता ने इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से जनता की खुशहाली के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे लोगों ने फिर से डबल इंजन की सरकार लाने की योजना बनाई है।
रुद्रपुर में बेहतर विकास को साकार करने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। जनता के मन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से बेहतर विकास की सच्चाई को साकार कर दिया है। जिससे 14 फरवरी को जनता कमल के फूल वाले बटन को दबाने के लिए आतुर है। रोड शो के साथ भांगड़ा पार्टी व पार्टी के युवा कार्यकर्ता अगुवाई करते रहे। यह रोड शो डीडी चौक से होकर पूरे नगर में भ्रमण करता रहा। लोगों ने हाथ हिलाकर शिव अरोरा को जिताने का भरोसा दिया। इस दौरान राधेश शर्मा, वेद ठुकराल सहित कई लोग मौजूद थे।