फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

आप के प्रबल दावेदार नंदलाल का भी टिकट फंसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Political news.
नंदलाल। - फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस, भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी रुद्रपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। संभवत: इस सीट पर तेजी से बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य में तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही आम आदमी पार्टी अब तक विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की तीन सूचियां जारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक रुद्रपुर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, जबकि कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नंदलाल प्रसाद स्वयं को इस सीट का प्रमुख दावेदार मान रहे हैं। इनके अलावा युवा विंग के जिलाध्यक्ष नितेश सिंह ने भी दावेदारी की है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रुद्रपुर सीट से बड़ी राजनीतिक पार्टी के दावेदारों का टिकट कटने की स्थिति को देखते हुए आप प्रत्याशी के नाम की अभी घोषणा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध के आप नेता नंदलाल कहते हैं कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का वह पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। जिले के नौ से सात विधानसभाओं में आप के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। रुद्रपुर के साथ ही बाजपुर के प्रत्याशी के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के समर्पण को देखते हुए टिकट उन्हें ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि दो दिनमें सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed