{"_id":"63543eb4af985a25051e0fce","slug":"political-news-khatima-news-hld4798519116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। ब्लॉक प्रमुख के निलंबन के बाद निदेशक पंचायती राज निदेशक बंशीधर तिवारी ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति ही क्षेत्र में विकास कार्य कराएगी।
यह आदेश पत्र पंचायती राज निदेशालय उत्तराखंड के निदेशक बंशीधर ने जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि पद के कर्तव्यों का निर्वहन भलीभांति न करने और धन का अपव्यय करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 (संशोधित) की धारा 138(4) के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत इसी साल 24 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी को अंतिम जांच तक निलंबित किया जा चुका है। बीडीसी रविंद्र सिंह राणा एवं जिला पंचायत सदस्य चंदू मुडेला के शिकायती पत्र के आधार पर यह कार्रवाई हुई थी।
ब्लॉक प्रमुख के निलंबित होने पर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के संपादन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें बीडीसी सदस्य श्रीपुर विचवा के दीपक चंद्र, दियूरी की पुस्तीना, बंडिया की सपना राणा को नामित किया गया है।