फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

कार्यकर्ता को समय आने पर पद के रूप में मिलता है सम्मान : जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Political news.
बाजपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक समापन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री व - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। भाजपा संगठनात्मक काशीपुर जिला कार्यसमिति की दो दिनी बैठक के समापन पर निकाय चुनाव में बूथ तक के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर निष्ठावान कार्यकर्ता को समय आने पर पद के रूप में सम्मान अवश्य मिलता है।
विज्ञापन

रविवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित बैठक के समापन कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गणेश जोशीए जिला प्रभारी सुरेश भट्टए जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने भारत माता के जयघोषए वंदे मातरमए राष्ट्रगीत से कार्यक्त्रस्म की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। हम इस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। सुखीजा ने कहा कि हम शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि चुनाव में बूथ तक के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे। देश के पीएम और सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार को मजबूती देंगे। जिला मंत्री अमित नारंग ने भाजपा परिवार के दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे विश्व में जी.20 की मेजबानी करने का गौरव पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश को मिला है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता को समय आने पर पद के रूप में सम्मान अवश्य मिलता है। अत: हमें धैर्य रखकर पार्टी के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा के जननायक पंण् दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि भाजपा पंण् दीनदयाल के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अंत्योदय का पालन करते हुए अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति को सरकारी सुविधा का लाभ दिलाना है। हमारा प्रदेश देशभक्तों की वीर भूमि है जिससे सेना में सर्वाधिक राज्य के जवान हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हमारे जवानों के शहीद होने पर उनके आश्रितों को नौकरी दी जाएगी। राज्य सरकार अब तक शहीदों के 23 आश्रितों को नौकरी दे चुकी है और 24 आश्रितों को नौकरी देने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक अरविंद पांडेए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर ऊषा चौधरीए प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार के अलावा सभी जिला कार्यकारिणी व मंडलों के अध्यक्षों समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाजपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक समापन पर मंचासीन पदाधिकारी। संवाद

बाजपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक समापन पर मंचासीन पदाधिकारी। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed