फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   political news in district.

Udham Singh Nagar News: शांतिपुरी और छतरपुर में डायरेक्टर के एक-एक नामांकन, निर्विरोध तय

Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
political news in district.
रुद्रपुर। जिले की 35 सहकारी समितियों के डायरेक्टर पद की चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। कुल 385 पदों के सापेक्ष 878 नामांकन किए गए। वहीं शांतिपुरी और छतरपुर सहकारी समिति के सभी 11-11 डायरेक्टर पदों पर केवल एक-एक नामांकन ही हुए। इससे इनके निर्विरोध निर्वाचन की बस घोषणा होनी बाकी है। वहीं नामांकन के दिन तक कुल 1115 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 24 फरवरी को डायरेक्टर पदों के लिए जिले के कुल 69418 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


अंतिम दिन तक 51 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

गदरपुर। किसान सेवा सहकारी समिति गदरपुर के डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक 51 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। निर्वाचन अधिकारी जगदीश सिंह बोरा ने बताया गदरपुर समिति क्षेत्र में सम्मिलित 48 ग्रामों को 11 वार्डों में विभाजित किया गया है। वहीं गूलरभोज सहकारी समिति में प्रबंध समिति के चुनाव में 11 संचालकों में से चार संचालक निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति गूलरभोज में संचालक मंडल बोर्ड की चल रही चुनाव प्रक्रिया के निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सहकारी समिति के अंतर्गत 11 संचालक सीट हैं। इन सीटों पर अब तक 33 फार्म खरीदे गए हैं। वहीं सहकारी समिति में कल 5382 पंजीकृत सदस्य थे। सहकारिता की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2021 से पहले बने जिन सदस्यों ने कोई लेनदेन नहीं किया निष्क्रिय सदस्यों की श्रेणी में आए 3263 सदस्यों को की सदस्यता को निरस्त कर दिया गया। जिसमें अब समिति में कुल 2119 वोटर सदस्य ही बचे हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोटर सदस्यों के नाम काटने से दो प्रमुख सियासी दल भाजपा और कांग्रेस के सियासी समीकरण बिगड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सीटों पर 31 नामांकन, श्रीरामपुर सीट पर निर्विरोध

दिनेशपुर। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति के 11 संचालक पदों पर 31 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें श्रीरामपुर सीट से एकमात्र नामांकन होने से इस सीट पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव अधिकारी अरमान अली ने बताया कि समिति क्षेत्र के खटोला, चंडीपुर और चित्तरंजनपुर से तीन-तीन, जयनगर से दो, दिनेशपुर नगर क्षेत्र से दो, बुक्सौरा से और मोतीपुर से चार-चार खानपुर और नेताजीनगर से दो-दो और हरिदासपुर सीट के लिए पांच लोगों ने नामांकन किए।
समिति के 33 संचालक पदों के लिए 90 ने किया नामांकन
काशीपुर/जसपुर/शक्तिफार्म/सितारगंज। क्षेत्र की तीन सहकारी समिति के 33 संचालक पद के लिए 90 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण 17 को होगा। उत्तरी सेवा सहकारी समिति के निर्वाचन अधिकारी उस्मान चौधरी ने बताया कि सभी 11 वार्ड में संचालक पद के लिए 34 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे, जिसमें से 25 ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
दक्षिणी किसान सहकारी समिति के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 11 वार्ड के लिए 55 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे जिसमें से 34 ने पर्चे जमा किए हैं। कुंडेश्वरी किसान सहकारी समिति के प्रभारी नवीन विनोद लखेड़ा ने बताया कि 11 वार्ड के लिए 36 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था जिसमें से 31 ने जमा कराया है। नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियों का निस्तारण सोमवार को किया जाएगा।
वहीं जसपुर में तीन सहकारी समिति आती हैं। इनमें प्रबंध समिति के सदस्य पद पर चुनाव के लिए 85 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। तीनों समितियों के 9168 मतदाताओं को अपनी-अपनी समितियों में 11-11 प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव करना है। वहीं बहुउद्देशीय शक्तिफार्म किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध कमेटी सदस्य के 11 पदों के लिए 16 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। वहीं सितारगंज के चार बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति में प्रबंध कमेटी के 44 सदस्यों के पद के लिए कुल 73 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।



बाजपुर की छह समितियों में जमा हुए 163 नामांकन

बाजपुर/खटीमा। बाजपुर क्षेत्र की 6 सहकारी समितियों में शनिवार को संचालक मंडल चुनाव के लिए 163 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एडीओ सहकारिता नीरज पांडेय ने बताया कि बन्नाखेड़ा साधन सहकारी समिति में 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 14 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं केलाखेड़ा किसान सेवा सहकारी समिति में 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि 32 नामांकन पत्र जमा किए गए। खटीमा विकासखंड की चार बहुउदेश्यीय सहकारी समितियों के चुनाव के लिए शनिवार को डायरेक्टर पद के लिए 151 लोगों ने नामांकन कराया। सहकरिता विभाग के एडीओ जगदीश गिरी ने बताया कि बहुउदेश्यीय सहकारी समिति मझोला में 42, उत्तरी दीर्घाकार बहुउदेश्यीय सहकारी समिति में 39, दक्षिणी दीर्घाकार बहुउदेश्यीय सहकारी समिति के लिए 41 और झनकट बहुउदेश्यीय सहकारी समिति के लिए 29 ने नामांकन कराया। 24 फरवरी को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed