{"_id":"68aa176ee7c54224de060969","slug":"political-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-131130-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला हुआ नजर आएगा काशीपुर शहर : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला हुआ नजर आएगा काशीपुर शहर : बाली
Sun, 24 Aug 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर की अनाज मंडी अतिथि गृह में व्यापारियों ने मेयर दीपक बाली का स्वागत किया। व्यापारियों ने उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। महापौर ने कहा कि यूपी की तरह मंडी शुल्क ढाई की बजाय डेढ़ प्रतिशत करने, हल्द्वानी की तर्ज पर दुकान लीज पर देने और धान की खेती पर लगी रोक हटवाने के संबंध में वे शासन स्तर पर वार्ता कर समाधान कराएंगे। बाली ने कहा कि 1850 करोड़ रुपये की योजनाओ के धरातल पर उतरते ही काशीपुर बदला हुआ नजर आएगा। वहां पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अशोक शर्मा, दिवाकर यादव, अशोक पैगिया, संदीप पैगिया, लवीश अरोरा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन