फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

कार्यकर्ताओं की राय से होगा पार्टी के प्रत्याशियों का चयन : देवेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Political
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव। - फोटो : KASHIPUR
कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी प्रत्याशियों के चयन में कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। उत्तराखंड में सरकार की विफलताओं पर लोगों ने सरकार बदलने का मन बना लिया है लेकिन जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

यादव बृहस्पतिवार को नवचेतना भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर वर्ग ने मौजूदा भाजपा सरकार की कमियों को महसूस किया है। सरकार रोजगार, पलायन, भ्रष्टाचार उन्मूलन व विकास के मुद्दों पर नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि संगठन प्रभारी के तौर पर उनका दो माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस दौरान उनकी कोशिश बूथों पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की रही है। आगे भी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता का सम्मान बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाजपा सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की खेती को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अन्नदाता की हरसंभव मदद के लिए के लिए तैयार रहें। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने इस बात पर दुख जताया कि विकास पुरुष पं. एनडी तिवारी की कर्मभूमि रहे काशीपुर में कांग्रेस पार्टी 35 वर्षों से नहीं जीती।
इसकी खास वजह नेताओं का एकजुट न होना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपस के मतभेद भुलाकर इस मिथक को तोड़ने का प्रयास करें। वहां विधायक आदेश चौहान, काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, नारायण सिंह पाल, प्रकाश जोशी, आरयेंद्र शर्मा, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, नारायण सिंह बिष्ट, प्रीम बम आदि थे।
कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत
काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के काशीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मंडी तिराहे से जुलूस की शक्ल में नेता पीडब्ल्यूडी पहुंचे जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिला टांडा तिराहे, चैती चौराहे से होते हुए कांग्रेस नवचेतना भवन पहुंचा। नवचेतना भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। वहां संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, विनोद शर्मा, अरुण चौहान, अलका पाल, राजीव चौधरी, विमल गुड़िया, राजीव चौधरी, जय सिंह गौतम, सुभाष पाल, अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, अब्दुल सलीम, रवि ढींगरा, रोशनी बेगम, अशोक सक्सेना, सुरेश शर्मा, प्रभात साहनी, शफीक अंसारी, मंसूर अली, महेंद्र बेदी आदि थे। (संवाद)
भगत को न तो मैं माफ करूंगी और न ही कार्यकर्ता : इंदिरा
नेता प्रतिपक्ष कहा, भाजपा विधायकों को पार्टी में शामिल करने का अधिकार हाईकमान को
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से उनके प्रति प्रयोग की गई अशिष्ट और अमर्यादित भाषा के लिए न तो खुद वह और न ही कांग्रेस उन्हें माफ करेगी।
नवचेतना भवन में कांग्रेस के कार्यक्रम में शिरकत करने आईं नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से यूपी और उत्तराखंड में विधायिका का हिस्सा रही हैं। यूपी सरकार में सीएम रहे हेमवती नंदन बहुगुणा के जमाने से ही वह राजनीति में हैं। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके मधुर संबंध रहे हैं। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं को सम्मान दिया है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से दूसरे दलों के विधायक भी उनके संपर्क में रहते हैं। काबीना मंत्री रहते खुद उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत के घर की ओर जाने वाली सड़क बनवाई।
इसके बावजूद भगत ने उनके प्रति बेहद अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया। उनका यह कृत्य माफी के लायक नहीं है। डॉ. हृदयेश ने कहा कि इस मसले पर उन्हें अभी तक सीएम त्रिवेंद्र रावत का फोन तो नहीं आया है। सीएम का व्यवहार सभी के प्रति अच्छा रहता है। बीच-बीच में वह फोनकर उनका हालचाल लेते रहते हैं। उन्होंने फिर दावा किया कि भाजपा के कई नाराज विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन उन्हें पार्टी में शामिल करने या न करने का अधिकार पार्टी हाईकमान का है। चुनाव में सीएम पद की दावेदारी पर डॉ. इंदिरा ने कहा कि पार्टी का बहुमत आने के बाद ही इस सवाल का कोई औचित्य है।
चर्चा में रहा पूर्व सीएम हरदा का बैठक में शामिल न होना
काशीपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के काशीपुर आगमन पर जहां कांग्रेस की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत की
अनुपस्थिति को लेकर चर्चाएं होती रहीं। नेताओं के काशीपुर से चले जाने के बाद पूर्व सीएम हरदा यहां पहुंचे। उनके देरी से पहुंचने को पार्टी में गुटबाजी के तौर पर देखा गया। पूर्व सीएम हरीश रावत करीब ढाई बजे काशीपुर पहुंचे थे। इस दौरान वह कुछ कार्यकर्ताओं से भी मिले।
उनका कहना था कि देरी के कारण वह काशीपुर की बैठक में भाग नहीं ले पाए। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि पार्टी स्तर पर पूर्व सीएम को कार्यक्रम की सूचना दी गई थी। उनका कार्यक्रम भी उन्हें प्राप्त हो गया था। संभवत: देरी के कारण ही वह कार्यकर्ताओं की बैठक में नहीं आ सके। रुद्रपुर व हल्द्वानी के कार्यक्रमों में हरदा ने शिरकत की है। (संवाद)
कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका
किच्छा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के प्रति आपत्तिजनक बयान देने से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर भगत का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां चेयरमैन दर्शन कोली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, दुर्गेश गुप्ता, मिस्वाल कुरैशी, निर्मल सिंह हंसपाल, बंटी पपनेजा, अरुण तनेजा, दलीप सिंह बिष्ट, फिरदौस सलमानी आदि थे।
उधर, पालिका चेयरमैन दर्शन कोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की। कहा कि आदर्शों व साफ सुथरी छवि वाले नेताओं का दावा करने वाली भाजपा की असलियत उजागर हुई है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से माफी न मांगने की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा को इस चुनाव में अपनी असलियत पता चल जाएगी। मांग की है कि भगत नेता प्रतिपक्ष से नहीं बल्कि देश की मातृ शक्ति से माफी मांगें। (संवाद)
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला
रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले डीडी चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भगत ने विपक्ष की नेता डॉ. इंदिरा पर अशोभनीय टिप्पणी की है, जो निंदनीय है। इस कृत्य के लिए भगत को पूरी मातृ शक्ति से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा हाईकमान को भी इस मामले में कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करना चाहिए। साथ ही भाजपा हाईकमान भी भगत को पद से हटाए। वहां प्रदेश सचिव नंदलाल, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, पार्षद मोहन खेड़ा, मोनू निषाद, परिमल राय, विजय यादव, दिलीप अधिकारी, राघव सिंह, चंद्रशेखर डब्लू आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed