फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activies.

टिकट नहीं मिलने पर प्रेमलता सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Political activies.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करती प्रेम लता सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
दावेदारी के बाद टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम लता सिंह ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शीघ्र ही अगले कदम के बारे में बताने को कहा है। माना जा रहा है कि प्रेमलता सिंह भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रेमलता सिंह रुद्रपुर क्षेत्र से टिकट की दावेदार थीं, जहां अब कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को टिकट दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रेम लता सिंह ने बताया कि वह 1997 से कांग्रेस के साथ जुड़कर कार्य कर रही हैं। पूर्व में वह पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी रह चुकी हैं। बताया कि पिछली बार उन्होंने किच्छा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस बार रुद्रपुर से दावेदारी करने पर भी उनका टिकट काट दिया गया, जिससे वह आहत हैं। उन्होंने पार्टी नेता तिलकराज बेहड़ और हरीश रावत पर कई आरोप भी लगाए। कहा कि सीएम का चेहरा बताए जा रहे हरीश रावत खुद भ्रमित हैं। बताया कि इस्तीफा सोनिया गांधी को मेल कर दिया है। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने से भी मना किया है। जनता इंटर कॉलेज के पास एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान नरेश कुमार, मंसूर अली, मोनू, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed