{"_id":"58a4ad234f1c1be164d83eeb","slug":"poling-charm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने के लिए उत्साह दिखाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने के लिए उत्साह दिखाया
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर।
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
vote
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। गदरपुर विधानसभा सीट पर भी मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति है। गदरपुर सीट पर करीब 120976 मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के लिए संबंधित मतदान केंद्रों पर भोजनमाताओं को भोजन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नगर के वार्ड एक में रहने वाली 22 वर्षीय दिव्यांग भूरी ने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन
भूरी को उसके भाई और मां मोटरसाइकिल से जीजीआईसी में बनाए गए मतदान केंद्र में लाए। भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे ने गूलरभोज के एएनके इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र पाल सिंह राजू, बसपा प्रत्याशी जरनैल सिंह काली, डीएम चंद्रेश यादव, एसएसपी सैंथिल अबुदई, एडीएम ईला गिरी, एएसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र, तहसीलदार गदरपुर मदन सिंह बिष्ट, सीओ बाजपुर कैलाश पंवार, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने विभिन्न बूथों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।
राज्य की सीमा पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी, जहां से किसी को भी बिना अनुमति उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। कुछ मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच आपसी नोकझोंक, आरोप-प्रत्यारोप की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
गदरपुर। ग्राम बकैनिया निवासी दिव्यांग विश्वनाथ कुशवाहा ने जीआईसी सकैनिया में बने मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की मांग करने पर पीठासीन अधिकारी द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध न होने की बात कही गई, जिस पर विश्वनाथ ने निर्वाचन अधिकारी को फोन के जरिए व्हीलचेयर न होने की जानकारी देकर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी।