फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Policemen accused of taking a minor returning home to the police post and beating him in rudrapur

Rudrapur News: सिपाहियों पर घर लौट रहे नाबालिग को चौकी ले जाकर पीटने का आरोप, हथकड़ी लगाने का भी लगाया इल्जाम

Wed, 26 Mar 2025 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

ईद के लिए कपड़े खरीदकर घर जा रहे किशोर की पुलिसकर्मियों की ओर से पिटाई करने और चौकी में बैठाकर रखने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Policemen accused of taking a minor returning home to the police post and beating him in rudrapur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में ईद के लिए कपड़े खरीदकर घर जा रहे किशोर की पुलिसकर्मियों की ओर से पिटाई करने और चौकी में बैठाकर रखने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पिटाई से किशोर से शरीर पर निशान हो गए हैं। उसको बेगुनाह होने के बावजूद हथकड़ी पहनाई गई। उन्होंने कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

सुभाष कॉलोनी निवासी कुछ लोग मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात की। वार्ड 29 के अतीक ने उनको तहरीर सौंपकर कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनका नाबालिग बेटा आरिश बुलेट से खेड़ा में ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी कर घर आ रहा था।

विज्ञापन

इंदिरा चौक पर दो सिपाहियों ने रोककर उसकी बेवजह पिटाई की। इसके बाद बेटे को बाइक सहित रंपुरा चौकी के जाया गया। हाथ में हथकड़ी लगाकर चौकी के एक कमरे में उसे बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर वे चौकी गए तो सिपाहियों ने उनको थप्पड़ मारे और बेटे को जेल भेजने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार और परिचितों के पहुंचने पर बेटे को छोड़ा गया। उन्होंने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मामला संज्ञान में नहीं है। नाबालिग की पिटाई की शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed