{"_id":"683abe0edcd4a13937014078","slug":"police-team-attacked-while-going-to-arrest-a-female-warrantee-in-kashipur-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur: महिला वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: महिला वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने आरोपी को छुड़ाने का किया प्रयास
Sat, 31 May 2025 02:00 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 31 May 2025 02:00 PM IST
सार
काशीपुर निवासी नन्ही के खिलाफ हाईकोर्ट ने वारंट जारी किया गया था। उसे गिरफ्तार करने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति को काबू कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईकोर्ट से काशीपुर निवासी नन्ही के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। उसे गिरफ्तार करने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति को काबू कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि नन्ही ने गैंगस्टर के आरोपी की जमानत ली थी और वह तारीख पर हाजिर नहीं हो रही थी।कोतवाली से एसआई देवेंद्र सामंत, महिला कांस्टेबल नेहा मेहता, कांस्टेबल नरेंद्र बोरा और दीपक जोशी ने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे वारंट तामील कराने कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी निवासी नन्ही पत्नी शेर मोहम्मद के घर दबिश दी। टीम ने महिला को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो उसने विरोध करते हुए गाली-गलौज कर अपनी बेटी नगीना को बुला लिया।नगीना ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को एकत्र कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस महिला को सरकारी वाहन तक ला रही थी कि उसके पति शेर मोहम्मद उर्फ शेरा, शेरा की दूसरी पत्नी शाहजहां, बेटे इस्लाम व छोटू आदि ने गाड़ी को घेर लिया। लोगों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट कर महिला को छुड़ाने की कोशिश की।आरोपियों ने एसआई देवेंद्र सामंत की टी-शर्ट भी फाड़ दी। वारंटी को खींचने के प्रयास में शेर मोहम्मद गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह भीड़ को खदेड़कर वारंटी को थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस न्यायालय के आदेश का पालन कराने गई थी। इसी दौरान उसने और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला के परिवार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। - अभय सिंह, एसपी