फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police station Shifted in Pantnagar

Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि के पांच आवासों में संचालित होगा थाना

Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police station Shifted in Pantnagar
एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहा है थाना
विज्ञापन

रुद्रपुर। एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में पंतनगर थाना भी आ रहा है। इसके चलते थाना को जीबी पंत कृषि विवि के पांच आवासों में संचालित करने की तैयारी की जा रही है। थाना संचालन के लिए आवासों के मरम्मत की कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। विस्तारीकरण की जद में आए अस्पताल, बायो टैक लैब, टीडीसी, विद्यालय सहित अन्य विभागों को शिफ्ट किया जा रहा है। विस्तारीकरण की कार्यवाही को लेकर भारत सरकार की टीम के पंतनगर आने वाली है। इसको लेकर भवनों के ध्वस्तीकरण और शिफ्टिंग की कार्यवाही में तेजी लाई जा रही है। इसके साथ ही हल्दी में संचालित थाना को भी शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नए थाना निर्माण की कार्यवाही जल्दी नहीं हो सकती है। इसको देखते हुए थाना संचालन के लिए पंतनगर विवि के कुलपति से भवन की मांग के लिए पत्राचार किया गया था। कुलपति की ओर से पांच खाली पड़े क्वार्टर को देने पर सहमति जताई गई है। इन भवनों को थाना संचालन के लिए दुरूस्त करने की कार्यवाही हो रही है। जल्द ही वहां पर थाना शिफ्ट कर दिया जाएगा। थाना भवन के लिए प्रशासन की मदद से नई जगह चिन्ह्ति करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed