फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police reached Bazpur from Haryana in search of missing girl

Udham Singh Nagar News: लापता युवती की तलाश में हरियाणा से बाजपुर पहुंची पुलिस

Thu, 05 Sep 2024 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police reached Bazpur from Haryana in search of missing girl
बाजपुर। एक लापता युवती की तलाश में हरियाणा पुलिस बुधवार को बाजपुर पहुंची। युवती फरीदाबाद से लापता है। मामले में एक युवक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद से 29 अगस्त को एक युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को फरीदाबाद के भुपानी थाने के एसआई अंकित तंवर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस टीम बाजपुर पहुंची। यहां हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ ग्राम नमूना स्थित एक घर में छापेमारी की जहां आरोपी युवक-युवती नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने युवक के माता-पिता से पूछताछ की। एसआई अंकित तंवर ने बताया कि लापता युवती के बाजपुर होने की सूचना पर हरियाणा से बाजपुर आए हैं और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed