ऊधमसिंह नगर: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा जिला, जगह-जगह निकाली भव्य शोभायात्रा
रुद्रपुर सिडकुल में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। श्री सनातन धर्म पांच मंदिर से गणपति बप्पा की विशाल मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद सिडकुल चौक पर बनाए गए पंडाल में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई।
विस्तार
रुद्रपुर सिडकुल में हर वर्ष की भांति इस बार भी गणेश महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। श्री सनातन धर्म पांच मंदिर से गणपति बप्पा की विशाल मूर्ति के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद नैनीताल हाईवे स्थित सिडकुल चौक पर बनाए गए पंडाल में गणपति की मूर्ति को स्थापित किया गया।
सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा शहर के अनेक मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं के गणपति बप्पा के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। गजानन की विशाल प्रतिमा को देख लोग अभिभूत हो गए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। का शुभारंभ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। मंगलवार को (आज) सिडकुल चौक पर गणेश महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान संजय सिंघल, अजय तिवारी, अमित गोड, संदीप सिंह, सोनू अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव के धूम, गणपति बप्पा के जयकारे गूंजे
काशीपुर में गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में गणेश महोत्सव पर गणेश भगवान को विराजमान किया गया। इस दौरान मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला के मंचन का शुभारंभ हुआ। सोमवार को सुबह भगवान गणेश की मूर्ति की मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को विधिवत स्थापित किया। लोगों ने भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बनाया। वहां महंत बाबा लखनदास महाराज, बाबा चमन ऋषि महाराज, बीरू बाबा, पंडित केवलानंद जोशी, सौरभ सक्सेना, डॉ. विकास गहलौत, राजेश शर्मा, कृष्ण गोपाल सक्सेना आदि रहे।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष संग विराजे गजानन
सितारगंज/गदरपुर में श्री गणपति सेवा समिति की तरफ से गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सोमवार को रामलीला मंच में विधिविधान से भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इससे पहले प्रतिमा को महाराणा प्रताप चौक से शोभायात्रा के रूप में रामलीला मैदान पहुंचाया गया। यहां पुरोहित संजय शर्मा ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना कराई। वहां नगर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, समिति संरक्षक लाल सिंह दायमा, संपत राम गोयल, एडवोकेट अमित रस्तोगी, शुभम गोयल, प्रकाश मित्तल, प्रदीप चिटकारा, रमेश गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर, गदरपुर के पुरातन सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर इस अवसर पर गणेश पूजन, कलश पूजन, षोडश मातृका, नवग्रह सहित विभिन्न देवी-देवताओं का पूजन किया गया। भगवान गणेश की दूर्वा से भी पूजा की गई। पंडित विजय कुमार शास्त्री ने गणेश की प्रतिमा स्थापना कराई। वहां मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंधी, अजीत भुसरी, सीताराम चौहान, संजीव पपनेजा, नीरू कोचर, भावना सिंह और लक्ष्मी चौहान सहित महिला मंडल की सदस्याएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
बाजपुर/केलाखेड़ा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धापूर्वक के साथ मनाया गया। सोमवार को बाजपुर नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु, गांव चकरपुर स्थित शिव मंदिर पर भगवान श्री गणेश प्रतिमा स्थापना की गई। केलाखेड़ा में गणेशपुर की पुलिया पर स्थित यादव भवन पर भगवान गणेश की प्रतिमा बाजे गाजे के साथ स्थापित की गई। जहां पर शिव मंदिर के मुख्य महंत मोहन चंद्र भट्ट ने पूजा अर्चना कर भगवान गणेश जी को मंत्रोच्चारण के साथ विराजमान कराया। गणपति स्थापना के दौरान मोदक, लड्डू, फूल फल और दूर्वा घास का बप्पा को भोग लगाया। गणेश भगवान की आरती और भजनों के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। वहां तुलाराम यादव, कांता यादव, दीक्षांत यादव, अक्षित यादव, अग्रिमा यादव, ज्योति चंद्र, रितु खुराना, योगिता मेहर, शालनी कालड़ा, अंशुल खुराना मौजूद थे।
खटीमा में भक्तों ने लिया गणपति भगवान का आशीर्वाद
सर्राफा एसोसिएशन खटीमा और गणेश मित्र मंडल महाराष्ट्र की ओर से सोमवार को संयुक्त रूप से गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा। वहां पर नीरज रस्तोगी, हरीश मेहरा, संजय रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, गणेश ठकुराठी, रेवती वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, सुमित रस्तोगी आदि थे। सं
शक्तिफार्म में गणेश उत्सव की धूम
सुभाष चौक, सब्जी बाजार, निर्मलनगर, अरविंदनगर आदि गांवों में गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने विधिविधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। वहां पर आनंद सरकार, मनोज शील, ओमप्रकाश सक्सेना, अरविंद सिंह, पन्ना, दीपक शील, अमित विश्वास, सुजीत विश्वास, देवेंद्र मेहरोत्रा आदि थे।
नानकमत्ता में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
भगवान गणपति की स्थापना के साथ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। सोमवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में दहला मार्ग पर अस्थाई रूप से बनाए गए पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना हुई। मां जगदंबा मंदिर के पंडित जग प्रवेश वत्स ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद मंदिर से पालकी में सवार कराकर भगवान की मूर्ति को पूजा पंडाल तक लाया गया। संयोजक दिनेश रस्तोगी ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम पूजा अर्चना एवं भजन के साथ शाम को कलाकारों की ओर से सुंदर झांकी दिखाई जाएगी। 18 सितंबर को विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। वहां सुशील रस्तोगी, प्रमोद गर्ग, गुरबख्श सिंह, सुनील सुनील सागर, संदीप टुरना, काशीराम, संदीप मराठा, रंजन रस्तोगी आदि मौजूद थे।
इधर, वार्ड नंबर तीन के गणेश मंदिर में पंडित राहुल जोशी की ओर से पूजा-अर्चना और हवन कराया गया। श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां पर प्रकाश कुमार, महेश गोयल, हिमांशु सक्सेना, मनोज कौशल, सक्षम गोयल, अंशु कटियार, मुन्नी देवी, अनिल कनौजिया, मनोज कुमार आदि थे।
भगवान गणेश को लगाया मोदक और लड्डू का भोग
सुल्तानपुर पट्टी में सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बनाए गए पूजा पंडाल और घरों को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के मोहल्ला आर्य नगर स्थित कुआं चौराहा पर पंडित दीपक शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। राधा मौर्य, ऋतु अग्रवाल, नरेश सैनी सहित कई परिवारों ने अपने घरों में गणपति को विराजमान किया। वहां सचिन सैनी, अन्नू सैनी, बबलू सक्सेना, सतवीर सैनी, अमन चंद्रा, विक्की, जतिन सैनी, कार्तिक, मोनिका, कीर्ति, भावना सैनी, राहुल आदि मौजूद रहे।