{"_id":"68b9e852a50d0f1d7304eed6","slug":"police-opened-theft-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-129582-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ग्राम अलखदेवा में घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ग्राम अलखदेवा में घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Fri, 05 Sep 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। गृह स्वामी की गैर मौजूदगी में बीते शुक्रवार देर रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने और चांदी के जेवर के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बृहस्पतिवार को गदरपुर थाने में सीओ विभव सैनी वारदात का खुलासा कर बताया 29 अगस्त को ग्राम अलखदेवा में अज्ञात चोरों ने ईश्वर सिंह मक्कड़ के घर चोरी की थी। वे अपने पुत्र सिमरनजीत सिंह के पास कनाडा गए हुए थे। उनके छोटे भाई कुलवंत सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही थी।
पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यूपी सीमा के ग्राम ज्ञानपुर बॉर्डर पर एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम रिंकू कुमार निवासी श्मशान घाट के पास कंटोपा, थाना दिनेशपुर हाल पता तीरथनगर भोगपुर (तुमड़िया) डैम, जसपुर और दूसरे ने अपना नाम रंधावा सिंह निवासी ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन, थाना गदरपुर बताया।
विज्ञापन
रंधावा सिंह गांव में वेल्डिंग के लिए आता था उसे पता था ईश्वर सिंह घर पर नहीं हैं। उसने रिंकू कुमार से संपर्क कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, घटना में प्रयुक्त लोहे की छेनी, एक शॉल और 315 बोर के एक तमंचे का कारतूस आदि बरामद किए। सीओ विभव सैनी ने बताया कि रिंकू कुमार का आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
खुलासे पर पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने पुलिस टीम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, एड. साजन सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद