फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police imposes fine who violates Curfew

नियमों का उल्लंघन का आरोप, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
police imposes fine who violates Curfew
केलाखेड़ा। पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने के आरोप में दो दुकान स्वामियों पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी भुवन चंद जोशी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बुधवार को हाईवे स्थित मदीना मुस्लिम ढाबा खुला मिला। ढाबा मालिक यामीन निवासी मोहल्ला रत्ना मडैया बिना मास्क के मिला। इधर मेन रोड पर साईन मोबाइल दुकान खुली मिली। दुकान स्वामी बिना मास्क के मिला। ढाबा स्वामी यामीन और मोबाइल दुकान स्वामी अशरफ के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269, 270 और 51(ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर काटे चालान
खटीमा/गदरपुर/सितारगंज। कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। कोविड कर्फ्यू के चलते नगर के बाजार 7 से 12 बजे तक खुले रहे। 12 बजे बाद बाजार पूर्ण रूप से बंद हो गया। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस टीम के साथ मुख्य चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बेवजह घूम रहे बाइक व चार पहिया वाहनों के चालान काटे। पुलिस टीम ने एमवी एक्ट में छह वाहनों का चालान काटा और एक वाहन को सीज किया। साथ ही नौ लोगों का बिना मास्क पहने घूमने पर और चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। (संवाद)
विज्ञापन

गदरपुर में पुलिस ने 50 वाहनों का चालान करने के साथ ही पांच बाइकों को सीज किया है। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर बेवजह घूम रहे और कर्फ्यू के नियम तोड़ रहे 50 लोगों के चालान काटे। पुलिस ने इन लोगों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। सभी लोगों को गाइडलाइन का पालन करने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में कोतवाल सलाहउद्दीन ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में भीड़ होने पर सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने वाले 26 लोगों के चालान काटे। पांच लोगों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। इसके अलावा दो वाहनों के कोर्ट चालान किए। कोतवाल ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज किया गया है। अभियान के दौरान एसएसआई सुधाकर जोशी आदि थे।

पुलिस प्रशासन ने दिखाई सख्ती, 123 का काटा चालान
बाजपुर। कोविड कर्फ्यू के दौरान सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगोेें को पुलिस ने खदेड़ दिया। सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय, एसआई रुचिका चौहान ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर सड़क पर दोपहिया, चार पहिया वाहनों से घूम रहे 123 लोगों का चालान काटा जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ युवक नगर की विभिन्न गलियों से होकर गुजर गए। इधर सब्जी मंडी में लोगों की दोपहर 12 बजे तक भीड़ नजर आई। पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed