फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police caught truck loaded with goods on suspicion of tax evasion

टैक्स चोरी के शक में पुलिस ने माल से लदा ट्रक पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police caught truck loaded with goods on suspicion of tax evasion
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने टैक्स चोरी की सूचना पर दिल्ली से माल लेकर आ रहे एक ट्रक को कब्जे में लेकर राज्य कर विभाग को सौंप दिया। राज्य कर विभाग के सचल दल ने ट्रक में लदे माल व बिल्टी की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने कुछ प्रपत्रों को भी कब्जे में लिया है। इन प्रपत्रों के सत्यापन के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए ट्रक में एक व्यापारी नेता का माल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुंडा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं से लदा एक ट्रक काशीपुर आ रहा है। ट्रक में लदे माल पर जीएसटी चोरी की जा रही है। सूचना पर कुंडा थाने पुलिस टीम ने बैलजुड़ी मोड़ पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान टीम ने दिल्ली से माल लेकर आ रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि उक्त माल काशीपुर के एक व्यापारी नेता के गंगेबाबा रोड स्थित गोदाम पर उतरना हैं। माल से संबंधित कागज मांगने पर ट्रक चालक ने उन्हें 98 पेजों के कागजात सौंपे।
कुंडा थानाध्यक्ष राजेश यादव की सूचना पर राज्य कर अधिकारी, सचल दल के अधिकारी कुंदन सिंह नितवाल समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने माल से लदा ट्रक और दस्तावेज कब्जे में ले लिए। नितवाल ने ट्रक में लदे सामान का भौतिक सत्यापन किया।
सूचना पर पहुंची राज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर कविता पाठक ने भी माल से संबंधित बिल्टियों और अन्य प्रपत्र की जांच की। उन्होंने बताया कि जिन प्रपत्रों पर माल लाया गया है, उनका सत्यापन किया जा रहा है।

अगर भविष्य में राज्य कर विभाग के प्रावधानों का उल्लंघन कर बाहरी राज्यों से माल लाने की शिकायतें मिली तो माल जब्त कर संबंधित व्यापारी से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed