{"_id":"59da71fc4f1c1bda538b649e","slug":"police-arrest-two-members-of-the-autolifter-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्य दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर।
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर पुलिस की हिरासत में वाहन चोरी के आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की सात बाइक के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस बाइकों के नंबरों के आधार पर उनकी तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को थाने में एसओ ललित मोहन जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी प्रभारी विद्यादत्त जोशी की अगुवाई में टीम ने ग्राम कलकत्ता करनैल सिंह उर्फ पिंटू के घर छापा मारा। टीम ने पिंटू के साथ ही घर में मौजूद उसके साथी जगदीश सिंह उर्फ बॉबी पुत्र जरनैल सिंह निवासी कलकत्ता को भी दबोच लिया। दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद उनकी निशानदेेेही पर पुलिस ने सात बाइक, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मुरादाबाद, बिलासपुर, गदरपुर, काशीपुर से एक और रुद्रपुर से दो बाइक चोरी की। एक बाइक का चेसिस नंबर मिटा हुआ है। टीम में दिनेशपुर थाना प्रभारी कीर्ति भट्ट, सकैनिया चौकी इंचार्ज जावेद हसन, मनोहर चंद, रविंद्र बिष्ट, गोविंद यादव, बलवंत सिंह बल्लू, सुबोध शर्मा, गिरीश चंद्र आदि थे।
बाइक का नंबर प्लेट बदल देते थे
एसओ ललित मोहन जोशी ने बताया कि आरोपी बाइक चुराने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे। उत्तराखंड से चोरी की गई बाइकों को रामपुर और मुरादाबाद जिलों में बेचते थे। यूपी से चोरी बाइकों को ऊधमसिंह नगर जिले में बेचा करते थे। पकड़ा गया पिंटू दिनेेशपुर में एक मोबाइल की दुुकान में हुई चोरी में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन