फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police and fire personnel saved a drowning youth in Girital

Udham Singh Nagar News: गिरीताल में डूबते युवक को पुलिस व फायर कर्मियों ने बचाया

Sat, 10 Aug 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Police and fire personnel saved a drowning youth in Girital
काशीपुर। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक गिरीताल स्थित ताल में आत्महत्या के इरादे से कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन

कचनालगाजी निवासी राहुल (32) पुत्र राम किशोर बीते कई दिन से घर से गायब था। शुक्रवार की शाम वह गिरीताल स्थित ताल के किनारे पहुंचा। यहां उसने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। इसी दौरान किसी ने दलदल में युवक को डूबते देखकर कटोराताल पुलिस चौकी को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विपुल जोशी व कांस्टेबल प्रेम कनवाल ने फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में करता है वेंडर का काम
इस दौरान एसपीओ माजिद व राहुल और फायर कर्मियों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि राहुल की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी जिसको लेकर वह परेशान था और घर से कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की मां ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर कुछ समय के लिए घर आया और बिना बताए चला गया था। शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली की राहुल गिरीताल स्थित ताल में डूब रहा था, जिसे पुलिस ने बचा लिया। युवक मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में वेंडर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed