{"_id":"685465ea072c90493508f508","slug":"pledged-to-make-a-developed-nation-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-128555-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प
Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बेरिया दौलत स्थित शक्ति केंद्र पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना विकास सलाहकार समिति सह अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू और भाजपा के नैनीताल जिला प्रभारी राजेश कुमार ने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, बबलू गौतम, प्रमोद राजहंस, राजू बाल्मीकि, संजय सिंह, गौरव, रूपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन