खटीमा। शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक मनोज रुमाल की स्मृति में आयोजित दसवें फुटबॉल महाकुंभ के दूसरे लीग मैच में हल्द्वानी ने पीलीभीत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
लोहियाहेड गांधी मैदान में रविवार को हल्द्वानी व पीलीभीत के बीच खेले गए मैच का शुभारंभ खटीमा फाइबर्स फैक्टरी की सीएमडी आरसी रस्तोगी एवं लोहियाहेड पावर हाउस के महाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने किया। पहले हाफ में हल्द्वानी के मनीष जोशी ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। पीलीभीत के जतिन ने एक गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ में ही जतिन ने एक गोल कर पीलीभीत टीम को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में हल्द्वानी के खिलाड़ी मनीष जोशी ने लगातार तीन गोल कर अपनी टीम 4-2 से बढ़त दिलाई। खेल समाप्ति तक पीलीभीत के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर पाए। हल्द्वानी ने मैच 4-2 से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। रैफरी कविंद्र मेहता, लाइनमैन नवीन महर और दीपक ऐर रहे। वहां हरीश रुमाल, कमल धामी, लाल सिंह, जोहर अब्बास, विक्रम सिंह रुमाल, कैलाश चंद, रवींद्र रुमाल, ललित धामी, योगेश भंडारी आदि थे।