फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pilgrimage Scheme: 30 senior citizens to depart for Badrinath.

तीर्थाटन योजना: 30 वरिष्ठ नागरिक बद्रीनाथ रवाना होंगे

Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pilgrimage Scheme: 30 senior citizens to depart for Badrinath.
रुद्रपुर। दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जिले से 30 वरिष्ठ नागरिकों का दल रविवार को (आज) बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि दल सुबह आठ बजे पर्यटन आवास गृह नानकमत्ता से प्रस्थान करेगा। योजना के तहत गंगोत्री, बद्रीनाथ, रीठा-मीठा साहिब, नानकमत्ता, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, जागेश्वर, गैराड़गोलू, गंगोलीहाट, बैजनाथ, ज्वाल्पा, महासू देवता हनोल और कालिका धाम शामिल हैं। बस की व्यवस्था परिवहन निगम, भोजन और आवास की व्यवस्था कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों में की गई है। फर्स्ट एड किट की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय की ओर से होगी। दल 20 से 24 सितंबर तक खैरना-कौसानी-बैजनाथ-कर्णप्रयाग-ज्योतिर्मठ होते हुए बद्रीनाथ पहुंचेगा और उसी मार्ग से वापस 24 को नानकमत्ता लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed