फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pickup Rams over Bike two Killed

सब्जी से भरी पिकप अनियंत्रित होकर बाइक से टकराकर पलटी, पिता-पुत्र की मौत, पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
pickup Rams over Bike two Killed
बाजपुर में राज्य सीमा पर रामपुर रोड यूपी क्षेत्र में सड़क किनारे पलटी सब्जी से भरी पिकप - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। राज्य सीमा पर यूपी क्षेत्र रामपुर रोड पर टायर फटने से सब्जी से भरी पिकप अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार से टकराते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई जबकि पिकप चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर उत्तराखंड और यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना में घायलों को यूपी के नजदीकी अस्पताल और बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे यूपी के स्वार (रामपुर) से सब्जी लेकर पिकप बाजपुर के बरहैनी जा रही थी कि राज्य सीमा स्थित यूपी के गांव महाराजपुर रामपुर रोड दरोगा फार्म के पास अचानक टायर फटने से पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सामने से आ रहे बाइक सवार को भी पिकप ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार हाजी अनवार (64) और उसका बेटा नूर मोहम्मद (47) निवासी यूपी के गांव बब्बरपुरी (रामपुर), पिकप चालक राजकुमार (35) निवासी गांव कनौरा (बाजपुर), चंद्रसेन (35), दलीप सिंह (40), भूप सिंह (32) निवासी गांव महेशपुरा घायल हो गए। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दोराहा बाजपुर पुलिस और यूपी के मसवासी, स्वार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाजपुर और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल हाजी अनवार और उनके बेटे नूर मोहम्मद ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया। एक घायल व्यक्ति खुद ही उठकर चले गया। मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। यूपी पुलिस ने मृतक के परिजनों ने लिखित में लेकर बिना पोस्टमार्टम के पिता-पुत्र के शवों को उन्हें सौंप दिया। बताते हैं कि कुछ लोग गांव बरहैनी साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने के लिए यूपी के स्वार से लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed