फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PhD student accused of dowry harassment

Udham Singh Nagar News: पीएचडी की छात्रा ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, तीन पर केस

Fri, 08 Dec 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
PhD student accused of dowry harassment

विज्ञापन
रुद्रपुर। जीबी पंत कृषि विवि से पीएचडी कर रही छात्रा ने दहेज के लिए पति, सास, ससुर पर प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में मूल रूप से तिलियापुर शक्तिफार्म और हाल निवासी स्वर्ण जयंती भवन पंतनगर कृषि विवि पूजा सिंह ने कहा है कि वह विवि से पीएचडी कर रही है।

नौ दिसंबर 2020 को उसका अभिषेक निवासी फूलबाग पंतनगर और हाल निवासी सेक्टर-14 हिसार हरियाणा के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास रानी सिंह और ससुर डॉ. प्रमोद कुमार कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति अपने पिता के पंतनगर विवि में वेटरिनरी कॉलेज के एलपीटी विभाग में कार्यरत होने का रौब जताता है। उस पर मायके से कार और पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाता है। सास ने दहेज नहीं लाने पर बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी दी। 15 अगस्त 2021 को पति उसे मायके छोड़ गया। 20 दिसंबर 2022 को उसने पंतनगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया मगर सुनवाई नहीं हुई। उसने भरण पोषण के साथ ही घरेलू हिंसा का केस दाखिल किया है।
विज्ञापन


इस साल 11 सितंबर को वह फौजदारी वाद की सुनवाई के बाद न्यायालय से हाॅस्टल लौट रही थी। पंतनगर गेट पर पति, सास और ससुर ने गालीगलौज कर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। उसके साथ अभद्रता कर हाथापाई की कोशिश की गई। उसने 12 सितंबर को पंतनगर थाने में तहरीर दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने पति अभिषेक, ससुर डॉ. प्रमोद कुमार और सास रानी सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज



दिनेशपुर। ग्राम चंदायन निवासी बीना मेहता ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 18 नवंबर 2016 को उसकी शादी जयपुर बीसा मोटाहल्दू लालकुआं निवासी देवेंद्र सिंह से हुई थी। 2019 में उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो पति सहित ससुरालियों का रवैया उसके प्रति बदल गया। पुत्र नहीं होने का ताना देने के साथ उसके साथ मारपीट होने लगी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने काउंसलिंग की कार्रवाई भी की्र मगर ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। जुलाई में उसने दूसरी पुत्री को जन्म दिया तो पति ने उसे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह अर्जुन बिहार कॉलोनी जयनगर दिनेशपुर में आकर रहने लगी। आरोप है की बीते तीन दिसंबर को उसका पति जयनगर आ धमका और उस पर जानलेवा हमला किया। वह जान बचाकर दोनों पुत्री को साथ लेकर चंदायन स्थित अपने मायके आ गई। उसने अपने पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पति देवेेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद



ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और पति पर दुष्कर्म का आरोप
जसपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2010 को हरिद्वार के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, जेठानी सहित 11 लोग उसका उत्पीड़न करते थे। महिला ने पति के पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके अलावा देवर व ननदोई पर अश्लील हरकत करने और ननद पर मारने की नीयत से चाय में चूहे मार दवा पिलाने का आरोप लगाया। इसके बाद उसके पिता उसे घर ले आए। यहां भी ससुरालियों ने आकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed