फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Personnel stopped his treatment works

कर्मियों ने रुकवाया निर्माण कार्य

Sat, 20 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

चीनी मिल मैदान में पार्क निर्माण होने से गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान मजदूरों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। बता दें कि क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के प्रयास से पर्यटन विभाग चीनी मिल मैदान में पार्क निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को चीनी मिल मैदान में पार्क निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस बीच चीनी उद्योग कर्मचारी ट्रेड यूनियन के दर्जनभर कार्यकर्ता वहां एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान कर्मचारियों और जेसीबी चालक सहित अन्य मजदूरों से कहासुनी भी हुई। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कर्मियों के तेवर देखकर निर्माण कार्य में लगे मजदूर वापस लौट गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि मैदान में पार्क बनने से सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम इत्यादि होने में बाधा उत्पन्न होगी। इस दौरान रामअवतार, हरीशंकर, गुरमीत सिंह, राजू, राकेश, राहुल, अनिकेत, रितिक, गुलशन, मुन्ना, विमल आदि थे। इधर, पार्क निर्माण का विरोध करने वालों की चीनी मिल कालोनी वासियों ने निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों से वार्ता कर निकाला हल, आज से शुरू होगा काम
चीनी मिल प्रधान प्रबंधक एवं एसडीएम तीरथपाल सिंह ने बताया कि पार्क सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग से दो करोड़ 12 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसके तहत पार्क की बाउंड्रीवाल, दो कैंटीन और चौपाल स्थल का निर्माण किया जाना है। पार्क सौंदर्यीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों से देर शाम बात की गई। शनिवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed