फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Performed by farmers at the farm stand

किसानों ने खेतों में किया प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 10 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Performed by farmers at the farm stand
दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों ने खेत में प्रदर्शन कर शीघ्र मुआवजे की मांग की। कहा यदि सरकार ने पीड़ित किसानाें को शीघ्र मुआवजा नहीं दिया तो वह आत्महत्या करने जैसा कदम उठाने को विवश होंगे। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम सरदारनगर निवासी कृषक प्रेम खेड़ा के खेत में गेहूं की पूरी तरह से तबाह हो चुकी फसल को देख गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए शीघ्र मुआवजे की मांग की। ग्राम प्रधान चंद्रजीत सुधा का कहना था कि एक ओर तो किसान पहले ही बुरी तरह से कर्ज से लदे हैं।
विज्ञापन


 ऊपर से बेमौसमी बारिश ने किसानाें की कमर को तोड़कर रख दिया है। इसके बावजूद विद्युत, जल संस्थान, सहकारी समितियां, बैंक, राजस्व विभाग द्वारा ऋण माफ ी तो दूर बल्कि किसानों से जबरन वसूली पर अड़े हैं। प्रदर्शन कर रहे व्यथित किसानाें ने कहा यदि सरकार ने उन्हें शीघ्र मुआवजा न दिया तो हर तरफ  से असहाय हो चुके किसान आत्महत्या जैसा कदम उठाने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालाें में नंदलाल, राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार, हरिखेड़ा, पवन कुमार, मंगत राम, वेद प्रकाश, किशन लाल, कुलभूषण लाल खेड़ा, बल्देव राज, सुजात, सतीश कुमार, शमशुद्दीन, चंदा हुसैन, विनोद कुमार, रोशन लाल, संजीव कुमार, किशन लाल, सतीश कुमार, विजय नरूला, जुम्मा, राजकुमार, हाकम राय, मो. यूनुस, नासिर हुसैन, निजामुद्दीन, सुजाहत खां, कमर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed