फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People with False FIR will be going to prison: SSP

झूठी एफआईआर का सहारा लेने वाले जाएंगे जेल : एसएसपी

Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 People with False FIR will be going to prison: SSP
एसएसपी - फोटो : Amar Ujala

एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि जनपद में ड्राइव अंगेस्ट क्राइम की शुरूआत की जा रही है। जिसमें युवाओं को शहरी व ग्रामीण अंचलों से अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि क्रॉस एफआईआर प्रथा बंद की जाएगी। एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि झूठी व फर्जी एफआईआर दर्ज करवाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


वह दिनेशपुर रोड स्थित एक बारातघर में जनता दरबार में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां एसएसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधीनस्थों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र पाल ने सड़क हादसों का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


व्यापार मंडलाध्यक्ष पंकज सेतिया ने गौ तस्करी, समाजसेवी संदीप चावला ने युवा पीढ़ी का नशे के प्रति बढ़ता रूझान, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश काम्बोज ने सीमावर्ती इलाकों से बढ़ती आपराधिक घटनाओं, राजकुमार वर्मा ने थानों में शिकायतें दर्ज नहीं करने का मुद्दा उठाया। जिस पर एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जनपद की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यूपी से गौ तस्करों की सूची व संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष केपी टम्टा, केलाखेड़ा थानाध्यक्ष सलाउद्दीन, त्रिलोक सिंह खाती, मतलूब खान, पालिकाध्यक्षा अंजू भुड्डी, समाजसेवी जरनैल सिंह काली, सुभाष बेहड़, हरिचंद काम्बोज, विपिन गाबा, राकेश भुड्डी, सिब्ते नवी, प्रीतम सिंह संधू, इरशाद हुसैन, अभिषेक गुंबर, लवली हुड़िया, विजय भुडडी, मो. यामीन, मनीष फुटेला, विजय सिडाना, सलविंदर सिंह कलसी, राज कुमार, अब्दुल खालिक, शराफत अली, मो. रफी, संजय चौधरी आदि मौजूद थे। 


एसएसपी ताकवाले ने कहा कि ऊधमसिंह नगर के प्रत्येक वार्ड, गली, मोहल्ला व नगर स्तर पर एक बार फिर पुन: जागते रहो की गूंज सुनाई पड़ेगी, इसके लिये पहरे की व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed