फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People who came to take possession of AC company of Sidcul protested

सिडकुल की एसी कंपनी में कब्जा लेने पहुंचे लोगों का हुआ विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
People who came to take possession of AC company of Sidcul protested
रुद्रपुर सिडकुल सेक्टर दो में कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करते आक्रोशित कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिडकुल की दिवालिया हो चुकी एसी बनाने वाली कंपनी में कब्जा लेने पहुंचे लोगों का जमकर विरोध हुआ। कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि उनका करोड़ों रुपये बकाया है, जब तक उनका बकाया नहीं चुकाया जाता है तब तक वे इसमें किसी को घुसने नहीं देंगे। गुस्साए कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सिडकुल के सेक्टर दो में स्थित एसी निर्माता कंपनी वर्ष 2018 से बंद चल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका दो से तीन माह तक का भुगतान बकाया है। कंपनी के दिवालिया होने के बाद यह एसबीआई के कब्जे मेें बताई जा रही है। एसबीआई की ओर से कंपनी में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। इसी बीच बुधवार को कुछ लोग कंपनी के बिकने के बाद उस पर कब्जा लेने की बात कहते हुए मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को मामले की जानकारी के बाद मौके पर विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, साइबर निरीक्षक नीरज कुमार, एसआई नीमा बोहरा आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। सीओ सिटी ने बताया कि कागजात की जांच की जा रही है। वहीं कागजात ठीक नहीं होने के चलते कब्जा लेने पहुंची पार्टी को वापस कर दिया गया। देर शाम तक मौके पर गतिरोध बना रहा। कब्जा लेने पहुंचे महिंद्रा फर्म के दिनेश ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, किच्छा मंडी अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी योगेश वर्मा, मैन पावर सुपरवाइजर हरीश सिंह, विक्रम सिंह, भानू, बबलू ठाकुर, मनोज वर्मा, उमेश बिष्ट, संजीव यादव, रवि आर्या, आदेश, हरेंद्र गंगवार, अंकित शुक्ला, प्रकाश तिवारी, हिमांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed