फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People take to the streets and block traffic after the gas cylinder delivery vehicle fails to arrive.

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर की गाड़ी न आने पर सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
People take to the streets and block traffic after the gas cylinder delivery vehicle fails to arrive.
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में एलपीजी सिलिंडर की गाड़ी नहीं आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा कर सड़क से हटाया। इसके बाद लोगों ने सिलिंडरों को जंजीरों से बांध कर सड़क किनारे ही लाइन लगा दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कई महिलाएं और पुरुषों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बोरा गैस एजेंसी से सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। एक हफ्ते से क्षेत्र में गाड़ी नहीं आई है। जब वह सिलिंडर लेकर एजेंसी पर जाते हैं तो उन्हें घर पर सिलिंडर आने का हवाला दिया जाता है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि सिलिंडर की गाड़ी नहीं आने से घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। सड़क पर हंगामा करने के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसआई महेश कांडपाल समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को सड़क से हटवाया गया। दोपहर तक ट्रांजिट कैंप में गैस की गाड़ी नहीं पहुंची तो लोग अपने सिलिंडर को सड़क पर जंजीरों से बांधकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-13पी- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिलिंडरों की लगी लाइन। स्रोत : वीडियोग्रैब
--
गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था में सुधार लाने की मांग

गदरपुर। गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय योगी सेना के जिला सचिव हैप्पी चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऋचा सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में रोस्टर के अनुसार गैस सिलिंडर का वितरण नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जबकि आम उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाता है। एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि गैस एजेंसी की ओर से रोस्टर तैयार किया गया है। बुकिंग के बाद सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग तिथि दी गई है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक अल्पना बजाज को सिलिंडर वितरण की व्यवस्था प्रभावी बनाने के साथ कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहां विक्रम सरकार, धर्मेंद्र कश्यप, राजू पाल, कविंद्र सैनी, करण सिंह, हरिओम सैनी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed