{"_id":"681e4e2edf184ee69b057b46","slug":"people-remained-on-dharna-in-protest-against-the-liquor-shop-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124499-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शराब की दुकान के विरोध में धरने पर डटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शराब की दुकान के विरोध में धरने पर डटे रहे लोग
Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के घांसमंडी में शराब की दुकान के विरोध में धरना देते लोग।
रुद्रपुर। आदर्श काॅलोनी क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और नई जगह दुकान चिह्नित होने तक यहां दुकान नहीं खोलने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने धरना स्थगित कर दिया।
आदर्श काॅलोनी घासमंडी में लोग शुक्रवार को शराब की दुकान के विरोध में इलाके की दुकानें बंद कराकर धरने पर बैठे। लोगों के विरोध के चलते शराब की दुकान का ताला नहीं खुला। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि आबादी के बीच शराब की दुकान किसी भी सूरत में नहीं लगने दी जाएगी। आबकारी विभाग मनमानी कर रहा है। अधिकारी कार्यालय में बैठकर बिन सोचे समझे शराब की दुकानों का आवंटन कर रहे हैं।
धरनास्थल से ठुकराल के साथ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी नाथूराम जोशी के समक्ष आक्रोश जताया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम मनीष बिष्ट और जिला आबकारी अधिकारी जोशी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की बात सुनी और दुकान को अन्यत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया। दूसरी जगह स्थापित होने तक यहां दुकान नहीं खुलेगी। इस पर लोगों ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया। वहां पार्षद गौरव खुराना, जितेश शर्मा, ऋषभ गुप्ता, विजयपाल सिंह, सतनाम सिंह मक्कड़, ममता रानी, लता देवी, ओमवती देवी आदि थे।