फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

पेयजल निगम-जलसंस्थान के एकीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
People protested.
रुद्रपुर पेयजल निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पेयजल निगम, जलसंस्थान के राजकीयकरण और एकीकरण की मांग के लिए पेयजल निगम के इंजीनियरों से लेकर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने 28 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर पेयजल निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि निगम कर्मचारियों की ओर से अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया जा रहा है। वहीं निगम प्रबंधन की ओर से वेतन-पेंशन भुगतान में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। कहा कि पेयजल निगम व जलसंस्थान के एकीकरण के बाद प्रदेश की जनता को पेयजल संबंधित समस्याओं को लेकर दोनों विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहां इंजीनियर मृदुला सिंह, पल्लवी चौधरी, अशोक स्वरूप, ललित जोशी, दीपक चनियाल, अर्चित पाठक, गोविंद खनायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed