फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

अशोक लीलेंड गेट बनस पुलिस छावनी, सड़क पर डिप्लोमाधारियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
People protested
रुद्रपुर के अशोक लीलैंड कंपनी के पास सड़क पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी व डिप्लोमाधारी। - फोटो : RUDRAPUR
अशोक लीलैंड कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आशीर्वाद योजना के डिप्लोमाधारियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। बुधवार को कंपनी गेट को पुलिस छावनी में बदल दिया गया तो आक्रोशित डिप्लोमाधारियों और कांग्रेसियों ने कंपनी के पास सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो टूक कहा है कि कंपनी में स्थायी रोजगार मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्लोमा धारियों ने कंपनी गेट पर धरना देने की घोषणा की थी। कंपनी में हंगामे के आसार को देखकर भारी पुलिस फोर्स गेट पर तैनात कर छावनी बना दिया गया था। पुलिस फोर्स को देखकर डिप्लोमाधारी और कांग्रेसी कंपनी से कुछ दूरी पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में राज्य सरकार की एनटीटीएफ आशीर्वाद योजना के तहत अशोक लीलैंड के साथ अनुबंध किया गया था।
विज्ञापन

इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करना था। कंपनी में 400 युवाओं को रोजगार दिया गया लेकिन वर्ष 2018 से कंपनी ने एनटीटीएफ योजना के तहत युवाओं को कंपनियों में नौकरी देने से मना कर दिया। वहीं, अन्य कंपनियों में भी डिप्लोमा के आधार पर कहीं नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। डिप्लोमाधारियों ने डिप्लोमा के फर्जी होने की बात कही है। वहां पर कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, सुशील गाबा, हरीश पनेरू, सुरेंद्र, विनोद, दीपक समेत कई मौजूद रहे। इधर, एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ सिटी अमित कुमार, एसडीएम विशाल मिश्रा, डॉ. अमृता शर्मा भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट पहुंचकर मुचलका फार्म पर किए हस्ताक्षर
रुद्रपुर। सिडकुल की अशोक लीलैंड कंपनी में डिप्लोमाधारियों को आंदोलन के लिए उकसाने समेत कई आरोप में एसडीएम की ओर से कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश के अगुवाई में इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, सुशील गाबा, हरीश पनेरू ने एसडीएम कोर्ट में पहुंचकर मुचलका फार्म पर हस्ताक्षर किए। वहीं, सुमित हृदयेश का कहना है कि उन्हें रुद्रपुर पहुंचकर पता चला कि उनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है लेकिन उन्हें अभी तक नोटिस नहीं मिला है। कांग्रेसियों का कहना है कि युवाओं के हितों के लिए उन्हें नोटिस और जुर्माना लगाकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा तो वह तैयार हैं। (संवाद)

चार घंटे की वार्ता रही विफल
रुद्रपुर। अशोक लीलैंड कंपनी में चल रहे हंगामे के संबंध में बुधवार को एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं, डिप्लोमाधारियों और कंपनी प्रबंधक के बीच वार्ता हुई। दोपहर एक बजे से शुरू हुई वार्ता शाम चार बजे खत्म हुई। लेकिन वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि कंपनी प्रबंधक और युवाओं की ओर से अपनी-अपनी बात रखी गई थी लेकिन वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका। वहां पर एडीएम जगदीश कांडपाल, एएसपी ममता बोहरा समेत कई मौजूद रहे। (संवाद)

रुद्रपुर में अशोक लीलैंड कंपनी के बाहर सीओ से जानकारी लेतीं एएसपी ममता बोहरा।

रुद्रपुर में अशोक लीलैंड कंपनी के बाहर सीओ से जानकारी लेतीं एएसपी ममता बोहरा।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के अशोक लीलैंड कंपनी गेट के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।

रुद्रपुर के अशोक लीलैंड कंपनी गेट के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed