{"_id":"5bb26804867a5570e55b1eb7","slug":"people-protested-for-najool-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कर एक रुपये में दें मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कर एक रुपये में दें मालिकाना हक
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति की सभा में मौजूद लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। बाद में नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कर एक रुपये की दर से मालिकाना हक देने के अधिकार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने कहा कि रुद्रपुर में करीब 20 हजार लोग नजूल भूमि पर बसे हुए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके सिर से छत खोने का खतरा मंडरा रहा है। सदस्यों ने प्रदेश सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए। वहीं, पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार संघर्ष कर रही है। भाजपा आम जनता के साथ है।
विज्ञापन
किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा भाजपा आम जनता के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। रुद्रपुर में किसी भी गरीब का आशियाना टूटने नहीं दिया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राधेश शर्मा ने कहा चाहे कोई भी राजनैतिक पार्टी हो, उसने हमेशा नजूल भूमि पर बसे लोगों को गुमराह किया है।
विज्ञापन
इसके बाद संघर्ष समिति के लोगों ने पूर्व सांसद पासी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नजूल भूमि पर मालिकाना हक की मांग की। वहां समिति संयोजक नत्थूलाल गुप्ता, शैलेंद्र कोली, लवी सहगल, कांती कोली, शंकर कोली, सुंदरलाल, शंकर कोली, गोपी सागर, विरेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रुद्रपुर विधायक के नहीं पहुंचने की चर्चा
रुद्रपुर। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति की सभा में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के न पहुंचने की काफी चर्चा रही। कार्यकर्ता यह कहते नजर आए कि पूर्व सांसद पासी और किच्छा विधायक बगैर निमंत्रण दिए ही पहुंच गए, लेकिन स्थानीय विधायक होने के बावजूद ठुकराल नहीं पहुंचे।
संघर्ष समिति की सभा लोगों का व्यक्तिगत कार्यक्रम : भट्ट
रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बस्ती बचाओ संघर्ष समिति की सभा लोगों का व्यक्तिगत कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम भाजपा की अगुवाई में नहीं हुआ। कार्यक्रम में भाजपाइयों के शामिल होने की बात पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि कार्यक्रम के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
संघर्ष समिति में भाजपा की बी टीम शामिल : विर्क
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव तजिंदर सिंह विर्क ने बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के गठन को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि इस समिति में भाजपा की बी टीम के नेता शामिल हैं। जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा के कुछ नेता नया माहौल तैयार कर रहे हैं। लेकिन, जनता को बेवकूफ बनाना आसान नहीं है।
कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
रुद्रपुर। नजूल भूमि पर काबिज लोगों को उजाड़ने और संबंधित लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने के फैसले के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका।
भूतबंगला में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गरीबों की बात करने का सिर्फ नाटक करती है। धरातल पर गरीबों के आशियानों को उजाड़ने का घिनौना षड्यंत्र किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत हिटलरशाही अपनाकर मलिन बस्तियों के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड में नजूल भूमि पर सभी मलिन बस्तियां आती हैं। ऐसे में तो मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के अधिकारों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व पार्षद ललित मिगलानी, कालीचरन, परवेज कुरैशी, विजय मंडल, कुंवर पाल कोली, नदीम खान, सुमित छाबड़ा, इन्तेकाब मियां, सलमान, दानिश, गौरव, फाजिल, नासिर भाई कुरैशी आदि थे। ब्यूरो
फोटो 01आरडीपी 01पी: रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी।