{"_id":"5c21317fbdec2257067060fc","slug":"people-protested-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा और पौड़ी की घटना के दोषियों को फांसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा और पौड़ी की घटना के दोषियों को फांसी की मांग
Tue, 25 Dec 2018 12:50 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर/खटीमा/गदरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर/खटीमा/गदरपुर।
Published by: विपिन कुमार
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी और आगरा में दो छात्राओं को पेट्रोल डालकर जलाने वाले हत्यारों को शीघ्र फांसी की सजा दिलवाने की मांग को लेकर जनसुनवाई दिवस में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और समता सैनिक दल के लोगों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को सुधारने के साथ ही पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने को कहा। सोमवार को कलक्ट्रेट में दोनों संगठनों ने डीएम नीरज खैरवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। वहां पर आरती राना, अंजली राना, गोपाल गौतम, सूर्य प्रकाश सिंह, राजेश कुमार, रवींद्र सागर, नीतू, ज्ञानचंद्र सागर, हरपाल सिंह आदि थे। इधर, कांग्रेसियों ने डीडी चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नंदलाल, विजय यादव, राजेश कामरा, राहुल सागर, कालीचरण, राम प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
इधर, खटीमा में बसपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आगरा की घटना पर कड़ा रोष जताया। वहां प्रदेश अध्यक्ष रामानंद सागर, नागेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, शंकर सेन, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, याकूब अंसारी, पंचदेव सिंह, संदीप गौतम, दीपांकर गौतम, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
इधर, गदरपुर में कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़, टीकम खेड़ा, मनु चौधरी, शाकिर अली, मनोज गुबर, बृजेश चौधरी, सिद्धार्थ भुसरी, तीरथराज सीकरी, अजय छाबड़ा, लेखराज कंबोज, कृष्णलाल बत्रा, शमीम अहमद आदि थे।
भीम आर्मी ने दलित विरोधी तत्वों को दी चेतावनी
काशीपुर। भीम आर्मी ने संगठन के संयोजक अमनदीप सिंह के नेतृत्व में आगरा में छात्रा को जिंदा जलाने की घटना का विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना को सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहां पर चंद्रहास गौतम, रजत सागर, अमन दीप सिहं, रवि कुमार, गणेश, मनजीत सिंह, विकास कुमार, कालू राम, रोहित कुमार आदि थे।
पौड़ी की छात्रा की याद में रोपा रुद्राक्ष का पौधा
खटीमा। भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड संख्या नौ स्थित शनि मंदिर में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पौड़ी की छात्रा की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। शोकसभा में मोर्चा नेता रेनू भंडारी ने आरोपी को कड़ी सजा की मांग की। वहां पर संध्या कन्याल, सीमा कन्याल, मीना बिष्ट, मंजू चौहान, कमला सामंत, आशा बिष्ट, सरस्वती भंडारी, मंजू कन्याल, गीता कन्याल, कालू राम, नरेश बिष्ट, रमेश रावत आदि थे।
बेटियों के हत्यारों को मिले फांसी की सजा
जसपुर। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी सोमवार को कार्यालय पर जमा हुए। यहां से ‘बेटी कैसे पढ़ेगी, जब बेटी नहीं बचेगी’, ‘बाहर निकलो मकानों से, जंग लड़ो हैवानों से’ आदि लिखीं तख्तियां लेकर मुख्य मार्ग होते हुए जुलूस की शक्ल में सुभाष चौक पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। दोनों राज्य की सरकारों से बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। वहां इख्तियार बबलू, गजेंद्र चौहान, मो. आरिफ, डॉ. शुभचंद, नईम प्रधान, आफताब, हिमांशु, फखरूद्दीन, नौशाद सम्राट आदि थे। ब्यूरो
फोटो लाइन...24केएसपी 10पी- जसपुर में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों का पुतला फूंकते कांग्रेसी।