फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against trucnching ground.

झगड़पुरी गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
People protested against trucnching ground.
गदरपुर के ग्राम झगड़पुरी में ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
नगर पालिका की ओर से झगड़पुरी गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर ट्रंचिंग ग्राउंड रद्द करने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम झगड़पुरी में जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह और ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य सुमन ने कहा कि जिस जगह को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित किया गया है, वह बुक्सा जनजाति के बुजुर्ग स्व. खेम सिंह ने स्कूल बनाने के लिए दान स्वरूप दी थी लेकिन वहां स्कूल की जगह ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। शराफत अली मंसूरी ने कहा कि मानकों के अनुसार जिस स्थान पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जाता है उस भूमि के करीब एक किलोमीटर के दायरे में आवासीय बस्ती, नदी, भूमि, वन क्षेत्र, धार्मिक स्थान व सांस्कृतिक धरोहर नहीं होनी चाहिए। ग्रामसभा झगड़पुरी में चिह्नित भूमि के मात्र 300 से 500 मीटर की दूरी पर चार से पांच गांव बसे हैं।
विज्ञापन

एनएच-74 से इस भूमि पर आने वाले रास्ते के मुख्य द्वार पर दो धार्मिक स्थल हैं। अगर इस भूमि पर सरकार कुछ बनाना ही चाहती है तो स्कूल, जन मिलन केंद्र, स्टेडियम, धार्मिक स्थल बनाना चाहिए। ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से आसपास रहने वाले लोगों को सबसे अधिक नुकसान होगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम विवेक प्रकाश को ज्ञापन भी सौंपा। वहां डॉ. श्याम सिंह, ग्राम प्रधान फुरकान अली, त्रिलोक सिंह, हर्ष पाल सिंह बंटी, बलवीर सिंह, मान सिंह, नब्बू शाह, शेर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed