फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against the state government.

आप कार्यकर्ताओं ने घड़ा फोड़कर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
People protested against the state government.
बाजपुर में घड़ा फोड़कर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
कुंभ कोरोना जांच घोटाले के मामले में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने कहा कि इस घोटाले से पूरे विश्व में भारत की छवि धूमिल हुई है। मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश में कोरोना जांच का ऑडिट कराना चाहिए और खुद स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहां महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ऊषा खोखर, रजनी पाल, आकाश मोहन, आमिर हुसैन, नूर मोहम्मद आदि थे।
विज्ञापन

इधर, बाजपुर में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कैंप दफ्तर के सामने घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है इसलिए उसे फोड़ा गया है। आप के जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह ने कहा कि कुंभ के दौरान कोरोना टेस्ट में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव कराने की मांग की। पार्टी नेता हरदयाल सिंह खैरा कहा कि जनता अब बाजपुर भूमि प्रकरण में भाजपा सरकार के झांसे में नहीं आएगी। वहां सोशल मीडिया प्रभारी निखिल कौशिक, अमन बैग, शाकिर अली, मो. फारूख, इमरान खान, सिमरजीत सिंह, अभिषेक कुशवाहा, मदन मोहन पंत आदि थे।

इधर, किच्छा में आप कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश शुक्ला के आवास के सामने घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। कुलवंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। पुलभट्टा बॉर्डर पर कोरोना जांच में घोटाला किया गया। कुंभ मेले में प्रयोग की जा चुकीं किट का इस्तेमाल किया गया। प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन चरम पर हैं, स्वास्थ्य सेवाएं फेल हो चुकी हैं। प्रदर्शन करने वालों में जनार्दन सिंह, दिनेश यादव, जावेद मलिक, सोनू गुप्ता, रोहिताश गंगवार, ईशान अल्वी, अखलाक कुरैशी, जीशान आदि थे। (संवाद)

किच्छा में विधायक कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता

किच्छा में विधायक कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता- फोटो : KITCHHA

काशीपुर में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

काशीपुर में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed