फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People Gathered against ethenol Plant

शुगर मिल के लगने वाले एथेनॉल प्लांट के लिए जनसुवाई कार्यक्रम का आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
People Gathered against ethenol Plant
बाजपुर में एथेनॉल प्लांट पर आपत्तियों सुनते पैनल अधिकारी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुगर मिल की भूमि पर लगने वाले 100 केएलपीडी के एथेनॉल प्लांट के मामले में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लिखित रूप में मात्र तीन आपत्तियां ही दर्ज की गईं।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर रोड स्थित आईटीआई परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम में गठित पैनल अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना। आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे लोगों ने प्लांट लगने से जनमानस के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की बात कही।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बाजपुर शुगर मिल की रामपुर रोड स्थित भूमि पर एथेनॉल प्लांट प्रस्तावित है। उक्त भूमि पर प्लांट लगाने का कुछ लोगों ने विरोध जताया था। जिस पर प्रशासन ने लोगों की सुनवाई के लिए पैनल गठित किया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि नरेश गोस्वामी ने बताया कि सुनवाई कार्यक्रम में राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रबंधक, गांव बहादुरगंज स्थित गुरुद्वारा साहिब प्रबंध कमेटी, ग्राम प्रधान मुंडिया कला ने लिखित में आपत्तियां दर्ज की हैं। सुनवाई पैनल में प्रशासनिक अधिकारी नारायण सिंह नबियाल, नरेश गोस्वामी, एसडीएम विवेक प्रकाश, सुनील कुमार शामिल रहे। वहां पर सीसीओ डॉ राजीव अरोरा, हरमिंदर सिंह लाडी, विद्या देवी, हृदयेश पांडेय, हरमीत सिंह बचैड़, दिनेश सिंह, गौरव शर्मा, एलडी पंतौला, हरप्रीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed