{"_id":"67841171a9d31a3fdf0692f8","slug":"people-face-the-programme-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-119688-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कौशांबी तक ही जा रही रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कौशांबी तक ही जा रही रोडवेज बस
Mon, 13 Jan 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज की बीएस-4 बसों के दिल्ली जाने का रास्ता नहीं खुला है। निगम प्रबंधन का निर्देश न मिलने से इस डिपो से इस श्रेणी की बसों को दिल्ली के पास कौशांबी और यूपी के अन्य शहरों के लिए चलाया जा रहा है। नवंबर में दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बीएस-4 श्रेणी की बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। प्रदूषण कम होने पर बीएस-4 बसों के दिल्ली प्रवेश से रोक हटा ली थी लेकिन इस डिपो को निगम स्तर से इस श्रेणी की बसों के संचालन के संबंध में निर्देश नहीं मिले हैं। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानंद ने बताया कि निर्देश मिलते ही दिल्ली के लिए बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन किया जाएगा। रोक से पहले इस श्रेणी की सात बसें दिल्ली के लिए चलती थीं। संवाद
विज्ञापन